CM नीतीश, सम्राट, विजय सिन्हा सहित कई नेताओं ने राज्यपाल को दी जन्मदिन की बधाई

पटना : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आज यानी 18 नवंबर को जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत बिहार के कई नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की राज्यपाल के साथ फोटो शेयर की

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की राज्यपाल के साथ फोटो शेयर की। पोस्ट में लिखा कि बिहार के आदरणीय आरिफ मोहम्मद खान को हम (एस) परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। भाजपा नेता नितिन नवीन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Manjhi 22Scope News

Nitin 22Scope News

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं – नंदकिशोर यादव

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने लिखा कि बिहार के राज्यपाल एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक आरिफ मोहम्मद खान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ऊर्जा से परिपूर्ण रहें और आपका अनुभव व मार्गदर्शन यूं ही हम सबको प्रेरित करता रहे। भाजपा नेता मंगल पांडेय ने लिखा कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

Nand Kishore Yadav 22Scope News

नीतीश मिश्रा ने लिखा- बिहार के राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भाजपा नेता नीतीश मिश्रा ने लिखा कि बिहार के राज्यपाल परम आरिफ मोहम्मद खान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों और राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर होते हुए मां भारती को गौरवान्वित करते रहें, यही कामना है। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

Nitish Mishra 22Scope News

दिलीप ने राज्यपाल के जन्मदिवस के अवसर पर राजभवन पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया

दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हार्दिक बधाई। आज बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के जन्मदिवस के अवसर पर राजभवन पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। महामहिम से हुई यह सौजन्य भेंट अत्यंत स्मरणीय और प्रेरणादायी रही। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ, दीर्घायु रहें और अपने अनुभवी मार्गदर्शन से यूं ही हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए बिहार के समग्र विकास में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।

Dilip 22Scope News

विजय सिन्हा ने कहा- राज्यपाल को हृदय से जन्मदिन की हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को हृदय से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। जनसेवा, प्रशासनिक दक्षता और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति आपका अद्वितीय समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप इसी प्रकार बिहार के विकास और समाज की प्रगति के लिए मार्गदर्शन देते रहें। सादर शुभकामनाएं सहित।

Vijay 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : गांधी मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे CM नीतीश

RJD स्थापना दिवस : तेजस्वी का BJP-NDA पर बड़ा हमला, कहा-...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...

बिहार विधान परिषद : 10 नए MLC ने ली शपथ

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के उपसभागार में आज शाम चार बजे नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई...

सम्राट कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, 5...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक चल रही है। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी,...