बिहार के नए CM बनते ही सम्राट को PM, शाह, राजनाथ, नड्डा, नीतीश, नितिन, चिराग व तेजस्वी ने दी बधाई

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो गया है। 75 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सीएम बना है। सम्राट चौधरी ने आज यानी 15 अप्रैल को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवायी। साथ ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे के दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी पद और गोपनीयत का शपथ ली।

इस खास कार्यक्रम में कई बड़े नेता रहे मौजूद

इस खास कार्यक्रम में पूर्व सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद थे। नए मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया एक्स बधाई दी।

Samrt Badhai 22Scope News

PM ने लिखा- मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट, डिप्टी सीएम के पद पर शपथ लेने वाले विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव को बधाई

वहीं प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति देगी। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नए मानक स्थापित करेगा।

Modi Samrat 22Scope News

मुख्यमंत्री के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर सम्राट चौधरी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए जिस संकल्प भावना के साथ बिहार की जनता की दिन-रात सेवा कर रहा था, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उसे और भी गति मिलेगी। साथ ही, एक सुरक्षित एवं विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में एनडीए की डबल इंजन सरकार और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।

Amit Samrat 22Scope News

राजनाथ ने सम्राट, विजय और बिजेंद्र को दी बधाई

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी और उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव को बहुत-बहुत बधाई। बिहार की यह नई एनडीए टीम ऊर्जा और अनुभव का संगम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह सरकार बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ राज्य के विकास को एक नई बुलंदी पर ले जाएगी। मैं बिहार की इस नई टीम को एक अत्यंत सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।

Rajnath Samrat 22Scope News

नीतीश ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए सम्राट चौधरी को दी बधाई

वहीं पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

Samrat Nitish 22Scope News

नितिन ने सम्राट, विजय और बिजेंद्र को दी बधाई

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के माध्यम से सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-विकसित बिहार’ के संकल्प को सिद्ध करने हेतु आप पूर्णतः समर्पित भाव से कार्य करेंगे, ऐसा मेरा अटूट विश्वास है। बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आपके यशस्वी एवं सफल कार्यकाल की हार्दिक मंगलकामनाएं। साथ ही बिहार के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Nitin Samrat 22Scope News

नड्डा ने भी तीनों नेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

वहीं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया के जरिए सम्राट चौधरी को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री और विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव को उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए की सरकार शौर्य व संस्कृति की भूमि बिहार को विकास के नए आयाम प्रदान करेगी। आप सभी के नेतृत्व में ‘विकसित बिहार’ का हमारा संकल्प समग्र प्रदेशवासियों के सर्वांगीण उत्कर्ष को साकार स्वरूप प्रदान करेगा।

JP Samrat 22Scope News

चिराग ने लिखा- आप तीनों को नए पारी के लिए अनंत शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा कि आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए एक समृद्ध, सशक्त और बेहतर बिहार के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Samrat Chirag 1 22Scope News

मांझी ने लिखा- शपथ सम्राट का इतिहास रचा जाएगा बिहार के विकास का!!

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि शपथ सम्राट का इतिहास रचा जाएगा बिहार के विकास का!! सम्राट चौधरी को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री और विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Manjhi Samrat 22Scope News

तेजस्वी का तीखा ट्वीट, लिखा- 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री गद्दी से उतारने व 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं

वहीं बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से तीखा ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि सम्राट चौधरी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई और 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे व बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी सम्राट चौधरी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।

Tejashwi Samrat 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : लोकभवन शपथ ग्रहण Live : सम्राट बने बिहार के मुखिया, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

Highlights

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img