JIO का बड़ा ऐलान: सभी 5G यूजर्स के लिए 18 महीने तक फ्री मिलेगा Gemini 3 Pro Plan

Desk: JIO ने अपने AI ऑफर को बड़ा विस्तार देते हुए अब देशभर के सभी अनलिमिटेड 5G उपभोक्ताओं को 18 महीनों के लिए गूगल Gemini Pro Plan मुफ्त देने का ऐलान किया है। इस प्लान में गूगल का नया Gemini 3 मॉडल शामिल है, जो टेक्स्ट, मल्टीमॉडल और एडवांस AI टास्क में और भी शक्तिशाली प्रदर्शन करता है।

कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर की कुल मार्केट वैल्यू ₹35,100 है, जिसे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले यह ऑफर केवल युवाओं तक सीमित था, लेकिन अब इसे सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स के लिए खोल दिया गया है।

MyJio ऐप पर एक क्लिक में सक्रिय होगा प्लान:

19 नवंबर 2025 से यह सुविधा सभी योग्य ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गई है। MyJio ऐप में दिख रहे “Claim Now” बैनर पर टैप करते ही Gemini Pro Plan तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा। जियो का यह कदम AI को भारत की डिजिटल लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस अपग्रेड से करोड़ों यूजर्स को एडवांस AI तकनीक तक पहुंच आसान होगी, जिससे उत्पादकता, क्रिएटिविटी और डिजिटल एंगेजमेंट में बढ़ोतरी होगी।

 

 

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...