Bihar NDA Government Oath Ceremony: आज दो Deputy CM की घोषणा संभव, Gandhi Maidan में Security High Alert, NDA Oath Ceremony Bihar

बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के Deputy CM बनने की संभावना, गांधी मैदान में सुरक्षा कड़ी।


Bihar NDA Government Oath Ceremony:पटना:  आज  होने वाले NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान पूरी तरह तैयार है। इस बार की नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय कुमार सिन्हा को शपथ ग्रहण के बाद उपमुख्यमंत्री पद की घोषणा की जाएगी।

नई कैबिनेट का गठन फिलहाल छोटे स्वरूप में होगा। इसमें जदयू से सात, भाजपा से नौ, जबकि लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो से एक-एक मंत्री शामिल किए जाएंगे।


Key Highlights 

  • शपथ ग्रहण के बाद NDA की पहली कैबिनेट बैठक, दो उपमुख्यमंत्रियों की औपचारिक घोषणा संभावित।

  • सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा Deputy CM बनाए जा सकते हैं।

  • गांधी मैदान में ढाई लाख तक लोगों के आने की संभावना, 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात।

  • पीएम मोदी, 20 राज्यों के CM और कई केंद्रीय मंत्री समारोह में मौजूद रहेंगे।

  • कार्यक्रम स्थल पर तीन मंच, कड़े सुरक्षा घेरा और 128 CCTV कैमरे से निगरानी।

  • मेहमानों के लिए लिट्टी-चोखा, मखाने की खीर सहित कई व्यंजन; होटल मौर्या को जिम्मेदारी।


Bihar NDA Government Oath Ceremony: एनडीए विधायक दल की बैठक: नीतीश चुने गए नेता

बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता प्रस्तावित किया, जिसे सभी घटक दलों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया और अपने मौजूदा पद से इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकारते हुए उन्हें नई व्यवस्था बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया।

Bihar NDA Government Oath Ceremony: गांधी मैदान: सुरक्षा की किलेबंदी, तीन मंच तैयार

गांधी मैदान में तैयारियां बुधवार देर रात तक जारी रहीं। मैदान को तीन हिस्सों में विभाजित कर तीन अलग मंच बनाए गए हैं।

  • मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

  • दूसरे मंच पर वीआईपी और विशिष्ट अतिथियों के लिए सीटिंग व्यवस्था की गई है।

  • तीसरा मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए तैयार है।

पूरे क्षेत्र को किले में बदल दिया गया है, जहां एसपीजी ने बुधवार शाम से ही नियंत्रण संभाल लिया। 128 CCTV कैमरों, 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों, स्नाइपर टीम, डॉग स्क्वाड और क्विक रिस्पांस टीमों को तैनात किया गया है। आसपास की सभी ऊंची इमारतों पर प्रशिक्षित स्नाइपर मौजूद रहेंगे।

Bihar NDA Government Oath Ceremony: जनता के लिए प्रवेश समय और गेट

गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश सुबह 9 बजे से होगा।
प्रवेश के लिए गेट नंबर 7, 8, 9 और 10 खोले जाएंगे।
मीडिया का प्रवेश गेट नंबर 11 से होगा।
सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और बैग या झोला लाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Bihar NDA Government Oath Ceremony: यातायात योजना और सुरक्षा व्यवस्था

डीएम और डीजीपी ने कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दिया है। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक कई मार्ग डायवर्ट रहेंगे। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सख्त निगरानी रखी जाएगी।

होटल और गेस्ट हाउसों में सुरक्षा जांच बढ़ाई गई है, क्योंकि 20 से अधिक राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समारोह में शामिल होने वाले हैं। कुल 19 चार्टर्ड विमान गुरुवार तक पटना पहुंचने की संभावना है।

Bihar NDA Government Oath Ceremony: सांस्कृतिक कार्यक्रम: बिहार की लोक परंपरा मंच पर

समारोह के पहले गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें बिहार की लोकसंस्कृति जैसे जट-जटिन, झिझिया, सामा-चकेवा की प्रस्तुतियां होंगी।
दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और मैथिली गायिका मैथिली ठाकुर अपने गीत प्रस्तुत करेंगी।
कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा और लगभग दो घंटे चलेगा।

Bihar NDA Government Oath Ceremony: मेहमानों के लिए खास व्यवस्था: लिट्टी-चोखा से मखाने की खीर तक

सभी वीवीआईपी और मेहमानों के लिए खानपान की जिम्मेदारी होटल मौर्या को दी गई है। मेन्यू पूरी तरह शाकाहारी होगा।
इसमें शामिल हैं:

  • लिट्टी-चोखा

  • मखाने की खीर

  • मक्के की रोटी

  • छोले-भटूरे

  • इडली-सांभर

  • विभिन्न प्रकार की कचौड़ी

  • एक दर्जन से अधिक मिठाइयां

गांधी मैदान में उपस्थित आम लोगों के लिए भी पैकेट फूड की व्यवस्था की गई है।

Bihar NDA Government Oath Ceremony: अस्पताल अलर्ट मोड पर

स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच और IGIMS सहित सभी बड़े अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है।

  • पीएमसीएच में 45 बेड,

  • IGIMS में 30 बेड,

  • कई निजी अस्पतालों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और जीवनरक्षक दवाएं हर प्रमुख गेट पर तैनात रहेंगी।

Bihar NDA Government Oath Ceremony: संभावित मंत्रियों की सूची जारी

भाजपा से सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, नीरज बबलू, रेणु देवी, जिवेश कुमार, जनक राम और हरि सहनी मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
जदयू से विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान और लेशी सिंह शामिल हो सकते हैं।
लोजपा (रा) से राजू तिवारी, रालोमो से स्नेहलता और हम से संतोष सुमन को जगह मिलने की संभावना है।

Bihar NDA Government Oath Ceremony: समारोह का समय

  • 9:00 AM: आम जनता का प्रवेश

  • 10:50 AM: नीतीश कुमार का आगमन

  • 11:10 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन

  • 11:30 AM – 12:10 PM: शपथ ग्रहण कार्यक्रम

गुरुवार को नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

Highlights

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img