Advertisment

Silver Jubilee Celebration: झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ आज, शहीद के परिजन सहित सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले होंगे सम्मानित

Ranchi: झारखंड विधानसभा अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रही है और इस अवसर पर शनिवार को विधानसभा परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत 11 बजे से हुई, जिसमें राज्य के संवैधानिक और राजनीतिक शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी रहेगी। इस विशेष अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री और सभी विधायक शामिल होंगे।

ये होंगे सम्मानितः

कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों और सैनिकों की पत्नियों और आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों में तीरंदाज गोल्डी मिश्रा, मार्शल आर्ट एवं तीरंदाज अमित मोदक को सम्मान मिलेगा। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इस मौके पर राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों, पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और पूर्व विधायकों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। उत्कृष्ट विधायक के रूप में राज सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं विधानसभा के 6 कर्मियों को कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सम्मानित होने वाले कर्मियों में ये है शामिलः-

  • संतोष कुमार सिंह (संयुक्त सचिव)
  • नीलम कुजूर (प्रशाखा पदाधिकारी)
  • मो. शाहिद हैदर (सहायक प्रशाखा पदाधिकारी)
  • राकेश कुमार सिंह (पर्यवेक्षक उद्यान)
  • मन्नु राम (अनुसेवक)
  • रवींद्र पाल (अनुसेवक)

हाल ही में राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त डोरंडा कॉलेज के दिवाकर आनंद और रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा दीक्षा कुमारी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। साहित्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मयंक मुरारी को सम्मान प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘उड़ान’ के नवीनतम अंक का विमोचन भी किया जाएगा।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमः

कार्यक्रम के दूसरे चरण में शाम को सांस्कृतिक आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक रूप कुमार राठौर प्रस्तुति देंगे। वहीं हास्य कवि डॉ. दिनेश बावरा और हास्य कलाकार रवींद्र जानी उपस्थित लोगों का मनोरंजन करेंगे।

 

 

 

 

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...