Jaintgarh-Nowamundi Road Accident: कॉलेज बस और डंपर की जोरदार टक्कर, कई छात्र गंभीर

201
Jaintgarh-Nowamundi Road Accident: कॉलेज बस और डंपर की जोरदार टक्कर, कई छात्र गंभीर
Jaintgarh-Nowamundi Road Accident: कॉलेज बस और डंपर की जोरदार टक्कर, कई छात्र गंभीर
Advertisment

जैंतगढ़-नोवामुंडी मार्ग पर कॉलेज बस और डंपर की टक्कर में कई छात्र घायल हुए। स्थानीय लोगों ने सभी को चंपुआ अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।


Jaintgarh-Nowamundi Road Accident:  चाईबासा : जिले के जैंतगढ़–नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोवामुंडी थाना क्षेत्र के मानिकपुर इलाके में एक कॉलेज बस की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

Advertisment

Jaintgarh-Nowamundi Road Accident:

घटना के समय बस में कई छात्र और छात्राएं सवार थे। टक्कर में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि छात्रों को भी गहरी चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायल छात्रों और चालक को बस से बाहर निकाला।


Key Highlights


Jaintgarh-Nowamundi Road Accident:

स्थिति गंभीर देखते हुए सभी घायलों को पड़ोसी राज्य ओडिशा के चंपुआ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Jaintgarh-Nowamundi Road Accident:

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और मोड़ों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण।

Advertisement