बड़कागांव के हरली में 26 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज का हुआ भूमि पूजन, सांसद मनीष जायसवाल ने पूजा-अर्चना कर रखी नींव

बड़कागांव. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। क्षेत्र की चिर-लंबित मांग और यहां के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करते हुए बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र के हरली पंचायत स्थित ग्राम हरली में डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमिपूजन संपन्न हो गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए और उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर, नारियल फोड़कर, शिलापट्ट का अनावरण कर और ईंट जोड़कर डिग्री कॉलेज की नींव रखी।

यह डिग्री कॉलेज विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के अंतर्गत संचालित होगा। करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से यह कॉलेज 4.07 एकड़ भूखंड पर निर्मित किया जाएगा। निर्माण का जिम्मा भवन निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपा गया है, जिसे अगले 21 महीने में कार्य पूर्ण करना है। कॉलेज परिसर में जी+2 (ग्राउंड प्लस टू) का एकेडमिक भवन, एसआरसी भवन, एक विशाल खेल मैदान, और अन्य सभी आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इस अत्याधुनिक भवन में एक साथ करीब 2000 से अधिक विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ाई करने की क्षमता होगी।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस कॉलेज के निर्माण में किसी प्रकार का कोई विघ्न-बाधा या अड़चन ना आए, इस दिशा में स्थानीय लोगों को शिक्षा के उत्थान में संकल्प लेकर इसके जल्द निर्माण के दिशा में सकारात्मक सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरसों पूर्व से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के दर्द को मैंने बतौर हजारीबाग सदर विधायक रहते हुए हजारीबाग के विभिन्न कॉलेजों में नामांकन हेतु अनुशंसा के माध्यम से करीब से देखा और जाना है। पहले यहां के छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए हजारीबाग, रामगढ़ या रांची जैसे बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। लेकिन अब जल्द ही उन्हें उनके गृह क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों में उड़ान का नया पंख लगेगा।

उन्होंने इस डिग्री कॉलेज के स्वीकृति के लिए प्रयासरत सभी जनों के साथ सरकार का भी आभार जताया की देर से ही सही लेकिन इस क्षेत्र के लोगों की लंबे अरसे की मांग पूरी होने जा रही है। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव और विकास संभव है। ऐसे में अभी डिग्री कॉलेज का भूमि पूजन हुआ है। भविष्य में तकनीकी शिक्षा के साथ अन्य जरूरी शिक्षा के लिए सांसद मनीष जायसवाल के साथ मैं कटिबद्ध रहूंगा।

समारोह में मंच का संचालन बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी ने किया। मौके पर विशेष रूप से इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद महेंद्र नाथ पांडेय, हरली पंचायत की मुखिया कविता देवी, पंचायत समिति सदस्य कौशल्या देवी, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, पूर्व मुखिया सह बड़कागांव पूर्वी सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो, पूर्व मुखिया बिगेश्वर महतो, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, भाजपा नेता जुगनू सिंह, अनिल मिश्रा, जयनारायण मेहता, उपेंद्र प्रसाद, बेचन साव, सबूर महतो, सुमन गिरी, भीखन महतो, राजकिशोर साव, विनोद महतो, पारस नाथ महतो, किशोर राणा, सोहन लाल मेहता, मनीष पाण्डेय, प्रमोद साव, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...