भोजपुर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ का अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप जब्त, दो ट्रकों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ का अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप जब्त, दो ट्रकों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर : जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। कार्यालय सहायक आयुक्त मद्यनिषेध एवं उत्पाद, भोजपुर (आरा) के नेतृत्व में बड़ी कामयाबी हासिल हुई।

गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक द्वारा भारी मात्रा में अवैध कोडिन युक्त कप सिरप भोजपुर के रास्ते पटना की ओर जा रहा है। इसी सूचना पर वाहन जाँच के क्रम में दो DCM ट्रकों से लगभग 1.50 करोड़ का अवैध कोडिन युक्त कप सिरप बरामद किया गया साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया ।

विभाग ने जारी किया नंबर,  सुचना देने वालों की पहचान गुप्त रहेगी

भोजपुर जिला अंतर्गत अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, बिक्री एवं सेवन की सूचना गुप्त रखा जाएगा। आपके शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। विभाग की तरफ से कहा गया है कि 9473400703 पर कॉल या Whatsapp के द्वारा दी जा सकती है। आपका नम्बर एवं नाम गुप्त रखा जायेगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढे :  Pakur News: शहरकोल में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...