डीएसपी का बॉडीगार्ड निकला चोर,सोना तस्कर के घर छापेमारी में की थी 3 लाख की चोरी, चार सिपाही गिरफ्तार

डीएसपी का बॉडीगार्ड निकला चोर,सोना तस्कर के घर छापेमारी में की थी 3 लाख की चोरी, चार सिपाही गिरफ्तार

मोतिहारी : जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है जहां डीएसपी के बॉडीगार्ड पर ही तीन लाख रुपया चोरी का आरोप लगा है। पोल खुलने पर पुलिस ने डीएसपी के दो बॉडीगार्ड सहित चार सिपाही को 3 लाख रुपया सहित किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार चार में दो सिपाही अरेराज डीएसपी का बॉडीगार्ड बताया जा रहा। वही दो सिपाही संग्रामपुर थाना के सिपाही बताए जा रहे। गोबिंदगंज थानेदार के आवेदन पर साहेबगंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चारो सिपाही को किया गिरफ्तार। वहीं रुपया जब्त कर अग्रेतर करवाई में जुट गई है।

उत्तरप्रदेश के स्वर्ण व्यवसायी की शिकायत पर हुई थी छापेमारी

उत्तरप्रदेश के एक स्वर्ण व्यवसायी से दो दिन पहले गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव में सोना बेचने के नाम पर बुलाकर मारपीट कर 19 लाख रुपया एक गिरोह द्वारा छीनने की शिकायत गोबिंदगंज पुलिस को मिली थी।गोबिंदगंज थाना पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी की शिकायत पर त्वरित करवाई करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्कर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कन्छेदवा गांव के सुरेंद्र दास का बताया जा रहा है।

गिरफ्तार गिरोह के सदस्य ने निशानदेही व यूपी के स्वर्ण व्यवसायी के निशानदेही पर शुक्रबार की रात्रि अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में गोबिंदगंज व संग्रामपुर पुलिस साहेबगंज छापेमारी करने गयी थी। छापेमारी के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड के घर से पुलिस ने लगभग 15 लाख रुपया सहित सोने जैसे धातु का बिस्किट बरामद किया।

छापेमारी में जब्त समान से 3 लाख गायब किये थे

छापेमारी के दौरान ही अरेराज डीएसपी का बॉडीगार्ड व संग्रामपुर थाना के दो सिपाही ने मिलकर 3 लाख रुपया पर हाथ साफ कर दिया। पोल खुलने पर पुलिस ने चारों सिपाही के पास से 3 लाख रुपया बरामद किया ।वही चारो सिपाही पर साहेबगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़े :  मंत्री का पदभार संभालने के बाद दीपक प्रकाश ने CM नीतीश से की मुलाकात

सोहराब आलम की रिपोर्ट..

 

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...