मंत्री का पदभार संभालने के बाद दीपक प्रकाश ने CM नीतीश से की मुलाकात

पटना : नीतीश सरकार का नई मंत्रियों का मंत्रालय का बंटवारा हो गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त मंत्रालय दिया गया है। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे अमित प्रकाश को पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। जो कि बिना किसी सदन के सदस्य रहते उन्हें मंत्री बनाया गया है। अब उन्हें छह महीने के अंदर किसी भी सदन का सदस्य बनना जरूरी होना अनिवार्य है।

CM नीतीश से मिले मंत्री दीपक प्रकाश

पंचायती राज मंत्री का पदभार संभालने के बाद दीपक प्रकाश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास एक अणे मार्ग में जाकर मुलाकात की है। दीपक प्रकाश के मंत्री बनने से राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा हो रही है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनकी नामों की चर्चा को लेकर सियासी गलियारे में खलबली मच गई थी। बताया जा रहा है कि बिना किसी सदन के सदस्य नहीं रहने के बावजूद उन्हें मंत्री बना दिया गया है। सासाराम विधानसभा सीट से उनकी मां स्नेहलाता रालोमो की पार्टी से चुनाव जीती हैं।

CM Deepak Prakash 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गृह मंत्रालय संभालते ही एक्शन में सम्राट, कहा- अपराधियों की खैर नहीं

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar-Jharkhand Telecom Market: Jio ने मई में जोड़े 2.37 लाख नए...

TRAI की मई 2026 रिपोर्ट में बिहार-झारखंड टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। जियो ने 2.37 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि...

बुजुर्ग किसान भुखन यादव की गोली मारकर हत्या

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के मोर पोखर पर बुजुर्ग किसान भुखन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना...

Ranchi YouTuber Murder: सुंदरगढ़ में युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार का अपहरण...

रांची के युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार की ओडिशा के सुंदरगढ़ में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लूटपाट के बाद शव नहर में...