Dhanbad News: ईडी की बड़ी कार्रवाई , कोयला कारोबारी अनिल गोयल के भट्ठे पर छापेमारी

Dhanbad News: धनबाद में कोयला कारोबारियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सख्ती लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिली. शनिवार दोपहर ईडी की टीम गोविंदपुर थाना क्षेत्र के तेतुलिया स्थित कोयला कारोबारी अनिल गोयल के कोयला भट्ठे पर पहुंची. ईडी के दर्जनों अधिकारी लगभग 15 वाहनों के काफिले में भट्ठे पर पहुंचे जहां बड़े पैमाने पर स्टॉक कोयले की जांच पड़ताल की. शुक्रवार देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान ईडी ने अनिल गोयल के टिकियापाड़ा स्थित कार्यालय पर भी दबिश दी थी. जहां से 80 लाख रुपए नगद और अवैध कोयला कारोबार के सबूत मिले है.

Dhanbad News: झारखंड-बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई

बता दे कि शुक्रवार की झारखंड-बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली थी. बीसीसीएल में आउट सोसिंग संचालक एल.बी. सिंह, भाई कुंभनाथ सिंह कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार, संजय खेमका, अनिल गोयल समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. जिसमें कई दस्तावेज और नगद बरामद हुआ था. आज एक बार फिर अनिल गोयल के कोयला भट्ठे में ईडी की छापेमारी से धनबाद के कोयला कारोबारीयों में हड़कंप मचा हुआ है.

Goa Film Festival में बिहार पवेलियन रहा आकर्षण का केंद्र

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...