शपथ ग्रहण के बाद मंत्री चले गांव की ओर,किशनगंज में दिलीप जायसवाल और सीवान में मंगल पांण्डेय का हुआ भव्य स्वागत

शपथ ग्रहण के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल चले गांव की ओर, किशनगंज में दिलीप जायसवाल और सीवान में मंगल पांण्डेय का हुआ भव्य स्वागत

पटना : बिहार चुनाव में बंपर जीत और मंत्री पद के शपथ ग्रहण के बाद मंत्री अपने जिलें के दौरे पर निकले हैं जहाँ कार्यकर्ता और समर्थकों ने बैंड बाजा और फूल माला के साथ मंत्री जी का स्वागत किया। वहीं समर्थकों के स्वागत से मंत्री जी भी अभिभूत नजर आये और जनता का आभार जताया।

किशनगंज में  शपथ ग्रहण के बाद बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल किशनगंज पहुँचे जहां समर्थकों ने फूल माला और बैड बाजा के साथ मंत्री का स्वागत किया।

Dilip Jaishwal 2 22Scope News

Dilip Jaishwal 3 22Scope News

Dilip Jaishwal 1 1 22Scope News

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी मिले,यह संभव नहीं है। ऐसे में, हमारी प्राथमिकता प्रदेश में उद्योग लगाने की होगी। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग जल्द ही एक रोडमैप तैयार करेगा और उस पर काम किया जाएगा। ‎उन्होंने आगे कहा कि हमारी कल्पना है कि लोगों के दैनिक कार्य में जो भी सामान उपयोग में आते हैं, उनका निर्माण बिहार में हो और यहां कुटीर उद्योग की बहुतायत हो। सभी वस्तुओं का निर्माण का कार्य उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है।

जिले के विभिन्न पंचायत में कार्यकर्ता सह मतदाता आभार कार्यक्रम

वहीं सिवान में मंत्री मंगल पाण्डेय ने विधानसभा क्षेत्र के दरौंदा बाज़ार, चाँप ब्रह्मस्थान स्थित भाजपा जिला कार्यालय,बरहन गोपाल, सुंदरपुर पंचायत,मखदुम सराय और सुंदरपुर बाजार में एनडीए कार्यकर्ता सह मतदाता आभार कार्यक्रम में संवाद किया और उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री ने कहा आपके द्वारा दिया गया अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन मेरे लिए सतत प्रेरणा का स्रोत है। आप सभी के निरंतर समर्थन के लिए आभार एवं धन्यवाद।

G6c0U bgAAoz5k 22Scope News

शपथ ग्रहण के बाद मंत्री चले गांव की ओर, किशनगंज में दिलीप जायसवाल और सीवान में मंगल पांण्डेय का हुआ भव्य स्वागत
शपथ ग्रहण के बाद मंत्री चले गांव की ओर, किशनगंज में दिलीप जायसवाल और सीवान में मंगल पांण्डेय का हुआ भव्य स्वागत

G6c0VBLbYAAPEmI 22Scope News

ये भी पढ़े :  सुशील, तारकिशोर व तेजस्वी के लिए रहा अनलकी, सम्राट के लिए लकी साबित हुआ 5 देशरत्न मार्ग 

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...