District Major Ranking Badminton Tournament 2025: ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय रांची जिला मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का 23 नवंबर को भव्य तरीके से समापन समारोह किया गया. यह आयोजन सफलतापूर्वक तरीके से सम्पन्न हुआ. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया. सभी खिलाड़ियों में मैच के दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया. सभी खिलाड़ी काफी उत्साहपूर्वक तरीके से मैच में भाग ले रहे थे. इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के आईजी श्री साकेत सिंह को बुलाया गया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री महेश कुमार उपस्थित रहे.
District Major Ranking Badminton Tournament 2025: सभी ने किया अतिथियों को सम्मानित
इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रथिन भद्र के स्वागत संबोधन के साथ हुआ. वहीं उमा रानी पालित ने मुख्य अतिथि श्री साकेत सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, राजा बागची ने विशिष्ट अतिथि श्री महेश कुमार का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया. इसके पश्चात बीएआरडी के सचिव श्री एन. के. डे ने मुख्य अतिथि श्री साकेत सिंह को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. वहीं, श्री रथिन भद्र ने आईजी सीआरपीएफ श्री साकेत सिंह IPS को आदिवासी समुदाय द्वारा निर्मित विशेष धातु के घोड़े भेंट कर सम्मानित किया. श्री संदीप सहाय (संयुक्त सचिव, बीएआरडी) ने विशिष्ट अतिथि श्री महेश कुमार का सम्मान किया. साथ ही उपाध्यक्ष पी. एस. घोष एवं कोषाध्यक्ष एस. के. गिरी ने दोनों अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस टूर्नामेंट के सफल संचालन में उमा रानी पालित, वाशिम, दीपक एवं पूरी तकनीकी व आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए समारोह में विशेष रूप से प्रशंसा की गई. समापन समारोह के अंत में श्री रथिन भद्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा बीएआरडी के सभी सदस्यों, प्रायोजकों, अंपायर, खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि एवं समस्त उपस्थित दर्शकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और खिलाड़ियों के उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान की.
Dharmendra के अलावा किसी को नहीं मिला He-Man का टैग, जानें क्या होता है इसका मतलब
District Major Ranking Badminton Tournament 2025: फाइनल परिणाम
| श्रेणी | विजेता | उपविजेता |
| पुरुष डबल्स 60+ | कुलदीप तिर्की / लोलेस केरकेट्टा | अजय एन.बी. टोप्पो/सत्यानंद दीपक कच्छप |
| पुरुष सिंगल्स 60+ | लोलेस केरकेट्टा | कृष्ण कांत ठाकुर |
| पुरुष डबल्स 50+ | कुलदीप तिर्की / राकेश कुमार दास | लोलेस केरकेट्टा / राकेश सिन्हा |
| पुरुष सिंगल्स 50+ | राकेश कुमार दास | कार्तिक महतो |
| मिश्रित डबल्स 45+ | शैलेन्द्र प्रताप एन. सिंह / उमा रानी पालित | अमित गिल / संध्या श्रीवास्तव |
| पुरुष डबल्स 45+ | अमित गिल / संदीप खन्ना | राजेश प्रकाश / शैलेन्द्र प्रताप एन. सिंह |
| महिला सिंगल्स 45+ | सुचीता आर्या | पुनम चौधरी |
| पुरुष सिंगल्स 45+ | अभिजीत मुस्तफी | चुण्डा उरांव |
| मिश्रित डबल्स 40+ | सौरभ सुमन/उमा रानी पालित | राकेश कुमार दास/मीनाक्षी |
| महिला डबल्स 40+ | मीनाक्षी/उमा रानी | पालित अनामिका/अपर्णा लाल |
| पुरुष डबल्स 40+ | संजू कुमार/सौरभ सुमन | बाबू राम राय/पेम्बा भूटिया |
| महिला सिंगल्स 40+ | सुचीता आर्या | अनामिका |
| पुरुष सिंगल्स 40+ | राहुल कुमार | क्षितिज कच्छप |
| पुरुष डबल्स 35+ | मो. मोहसिन/पुरुषोत्तम बराइक | जीतेंद्र कच्छप/सौरभ सुमन |
| पुरुष सिंगल्स 35+ | पुरुषोत्तम बराइक | राहुल कुमार |
| बालिका डबल्स अंडर-19 | सौम्या कुमारी/श्रद्धा सिन्हा | नविका श्रीवास्तव/शंभवी श्रीवास्तव |
| बालक डबल्स अंडर-19 | पियूष कुमार सिंह / सौरव गुप्ता | अभिनव झा / कव्या झा |
| मिश्रित डबल्स अंडर-19 | सृजन आदित्य / स्वाति वत्स | कबीर कुमार दास / सौम्या एस. मिन्ज |
| बालिका सिंगल्स अंडर-19 | शंभवी बर्मन | श्रद्धा सिन्हा |
| बालक सिंगल्स अंडर-19 | विहान किस्कू | प्रणीत रंजन सिन्हा |
| बालिका डबल्स अंडर-17 | शंभवी बर्मन / वान्या खन्ना | स्वाति वत्स / वर्षा पांडियन |
| बालक डबल्स अंडर-17 | मनदीप कुमार / पेकमा भूटिया | आयुष कुमार सिंह / रूहेश मिन्ज |
| बालिका सिंगल्स अंडर-17 | शंभवी बर्मन | श्रद्धा सिन्हा |
| बालक सिंगल्स अंडर-17 | प्रणीत रंजन सिन्हा | अनिकेत साराफ |
| बालिका डबल्स अंडर-15 | शंभवी बर्मन / वान्या खन्ना | प्रियाशी महतो / सौम्या कुमारी |
| बालक डबल्स अंडर-15 | अयान राज / शश्वत कूजुर | अरुल कुमार / अथर्व वर्मा |
| मिश्रित डबल्स अंडर-15 | अनुत्तम निषित एक्का / प्रियाशी महतो | अनंतवीर / शंभवी झा |
| बालिका सिंगल्स अंडर-15 | शंभवी बर्मन | वान्या खन्ना |
| बालक सिंगल्स अंडर-15 | अथर्व वर्मा | अभिजीत भारद्वाज |
| बालिका डबल्स अंडर-13 | कश्वी सरावगी / प्रेरणा शोम | अभिस्री कोंवर / कश्वी गरोडिया |
| बालक डबल्स अंडर-13 | गॉडविन एक्का / कुलदीप कुमार | अंकुश राज / अनुराग सुमन |
| बालिका सिंगल्स अंडर-13 | प्रेरणा शोम | कश्वी सरावगी |
| बालक सिंगल्स अंडर-13 | गॉडविन एक्का | सुरेश दहांगहा |
| बालिका सिंगल्स अंडर-11 | काव्या बर्मन | अवनि श्रीवास्तव |
| बालक सिंगल्स अंडर-11 | सुरेश दहांगहा | ईशान इमाम |
| बालक सिंगल्स अंडर-9 | विकर्ष विनोबा | शश्वत आनंद |
| मिश्रित डबल्स | रत्नेश कुमार मिश्रा / तहरीम | मो. मोहसिन / अमूल्या एंजेला लकड़ा |
| महिला डबल्स | मनिषा रानी तिर्की / प्रियाशी महतो | जान्हवी सिंह / तहरीम |
| पुरुष डबल्स | जीतेंद्र कच्छप / साफी | अकबर अमान रहमान / रोहित रोशन |
| महिला सिंगल्स | शंभवी बर्मन | अदिति स्नेह |
| पुरुष सिंगल्स | आवन अली | सज्जन कुमार |
Highlights


