Dhanbad News: बाईक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी पर है पहले से पांच आपराधिक मामले

Dhanbad News: बाईक चोर गिरोह का एक सदस्य राज गोराई पुलिस के हत्थे चढ़ा है. आरोपी पर बलियापुर और सिंदरी थाना में पहले से पांच आपराधिक मामला दर्ज है. इस गिरफ्तारी से रोजगार सेवक से हुए छिनतई कांड का भी खुलासा हो गया है. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ती बाईक चोरी की घटना को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी.

Dhanbad News: पुलिस को बीते रात मिली सूचना

इसी क्रम में बीते रात बलियापुर पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि रंगामाटी का रहने वाला एक सक्रिय अपराधकर्मी अपने एक सहयोगी के साथ चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रंगामाटी आरएम 4 की ओर गया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से तीन मोटरसाइकिल और एक टोटो वाहन बरामद किया. आरोपी एक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में था. सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी राज गोराई का आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर कई मामले दर्ज हैं.

Jamtara News: SIR को लेकर सामने आया इरफान अंसारी का बयान, कहा- ‘झारखंड में लागू नहीं…’

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...