Jamtara News: SIR को लेकर सामने आया इरफान अंसारी का बयान, कहा- ‘झारखंड में लागू नहीं…’

Jamtara News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एसआईआर (SIR) को लेकर बयान देते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है. इरफान अंसारी ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वो किसी कीमत पर एसआईआर झारखंड में लागू नहीं होने देंगे. यह राज्य की आदिवासी-मूलवासी जनता के खिलाफ है. उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में एसआईआर के बहाने 65 लाख वोटरों के नाम को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था. इसलिए वहां 80 विधानसभा की सीटें प्रभावित हुई. इसके बाद यह काम अब बंगाल में किया जायेगा, फिर झारखंड की बारी आयेगी.

Jamtara News: भाजपा के लोग आपका नाम वोटर लिस्ट से काट देंगे: इरफान अंसारी

अपनी बातों को आगे रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि एसआईआर के बहाने भाजपा के लोग पहले आपका नाम वोटर लिस्ट से काटेंगे, फिर आधार कार्ड व राशन कार्ड से. कुल मिलाकर आपकी नागरिकता खत्म करने की साजिश चल रही है. अगर बीएलओ का कोई अधिकारी आपके घर तक एसआईआर करने आए, तो उनको बंधक बनाकर रखें. हम आकर उसे छुड़ायेंगे. ये बातें मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड की बोरवा पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए कहा.

Dharmendra के अलावा किसी को नहीं मिला He-Man का टैग, जानें क्या होता है इसका मतलब

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...