चलती ट्रेन में बच्चा सहित चढ़ने की लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

चलती ट्रेन में बच्चा सहित चढ़ने की लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

गयाजी : गया जंक्शन पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर गया–पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस (63330) अपने निर्धारित समय पर खुलने लगी। तभी एक महिला, जो अपने गोद में दो साल के बच्चे को लिए थी, तेजी से भागते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी।

उसी वक्त आरपीएफ के आरक्षी राजीव पाल गश्त करते हुए मिडिल FOB के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला लड़खड़ा गई और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में गिरने ही वाली थी। बस एक पल का मामला था। राजीव पाल ने झट से दौड़ लगाई और महिला व उसके बच्चे को पकड़कर बाहर की ओर खींच लिया।

आरपीएफ जवान की सतर्कता से टला हादसा

आरपीएफ जवान का क्षण भर में लिया गया यह निर्णय दोनों की जिंदगी बचाने वाला साबित हुआ। आरपीएफ जवान की सतर्कता और फुर्ती से बड़ा हादसा टल गया। महिला और बच्चा सुरक्षित है। दोनों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन महिला पूरी तरह डरी सहमी हुई थी। उन्हें संभाला गया और बाद में उन्होंने दूसरी ट्रेन से पटना के लिए प्रस्थान किया।

यात्रियों ने की जवान की भूरि भूरी प्रशंसा

घटना को देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सभी ने आरपीएफ जवान राजीव पाल के साहस और समय रहते किए गए कार्रवाई की सराहना की। कई यात्रियों ने मौके पर खड़े होकर कहा कि अगर जवान एक सेकेंड भी देर कर देते, तो परिणाम भयावह हो सकता था।

पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया है। आरपीएफ ने इस मामले के बाद यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। यह जानलेवा साबित हो सकता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि रेल सुरक्षित तभी, जब आप सावधान रहें। चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से किसी भी परिस्थिति में परहेज करें।

ये भी पढ़े :  अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, मची अफरातफरी

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...