Advertisment

बिहार चुनावों में बंपर जीत के बाद नड्डा के घर रात्रि भोज, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : बिहार चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिली सफलता के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर कल यानी 26 नवंबर को विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में बिहार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले नेता शामिल हुए। खासतौर पर गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, इस भोज में कई राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। गृह मंत्री ने सभी नेताओं को जीत की बधाई देते हुए आगे के चुनावों में जुट जाने को कहा।

इस बैठक में UP सहित बिहार के कई दिग्गज हुए शामिल

इस बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मोहित बेनीवाल, बिहार क्षेत्रिय संगठन मंत्री नागेंद्र, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। इनके अलावा भाजपा के महासचिव तरुण चुग, दुष्यंत गौतम, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, नरोत्तम मिश्रा, सिद्धार्थनाथ सिंह और नित्यानंद राय के साथ अन्य राज्यों के नेताओं को भी बुलाया गया।

BJP 2 22Scope News

दिलीप जायसवाल ने X पर साझा की तस्वीर, कहा- नड्डा के आवास पर हुए शामिल

बैठक के बाद बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सरकारी आवास पर आयोजित ‘अभिनन्दन समारोह’ में सम्मिलित हुआ। समारोह के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का संगठन की कार्यशैली, भविष्य की राष्ट्रीय रणनीति और आने वाले समय में जनकल्याण केंद्रित अभियानों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के साथ जुड़े सभी गणमान्य जन एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। सबके समर्पित प्रयास, अनुशासन और एकजुट कार्यशैली से ही संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और अपने लक्ष्यों की ओर तेज गति से अग्रसर है।

BJP 3 22Scope News

नड्डा के रात्रि भोज में शामिल हुए विजय सिन्हा, कहा- सम्मानित नेतृत्वों का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली में कल यानी 26 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सरकारी आवास पर आयोजित अभिनंदन एवं आभार समारोह में सम्मिलित हुआ। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ने वाले सभी कर्तव्यनिष्ठ, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं प्रवासियों के मेहनत से एनडीए की प्रचंड जीत होने पर उनका आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्वों राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष सहित अन्य सम्मानित नेतृत्वों का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जो सदैव ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता, जनसेवा और विकसित बिहार बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूत करने के हेतु सभी शीर्ष नेतृत्वों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

BJP 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनाव में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली पहुंचे सम्राट, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...