Dhanbad News: गया पुल के समानांतर बनेगा नया अंडरपास, लागत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Dhanbad News: धनबाद के श्रमिक चौक के स्थित गया पुल अंडरपास पर लगने वाले भीषण जाम से शहरवासी और यात्री लंबे समय से परेशान रहे हैं. इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गुरुवार को धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, जिला प्रशासन और रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और नए समानांतर अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा की.

Dhanbad News: अंडरपास क्षेत्र के लोगों की लाइफ लाइन होगी साबित

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि गया पुल अंडरपास इस क्षेत्र के लोगों की लाइफ लाइन माना जाता है. यहां से होकर पानी का पाइपलाइन, नाला, गैस लाइन और अन्य जरूरी सेवाएं गुजरती हैं, जिससे पूरे इलाके की सुविधा जुड़ी हुई है. एक ही अंडरपास होने से यहां रोज वाहनों का भारी दबाव बना रहता था, जिसके कारण बैंक मोड़ से श्रमिक चौक और स्टेशन की ओर आवाजाही बाधित होती थी.

उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए अब गया पुल के समानांतर नए अंडरपास का निर्माण शुरू किया गया है, जिससे सड़क 4-लेन में बदल जाएगी और जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. अंडरपास को दिसंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है और सभी विभागों को एक साथ आवश्यक बुनियादी कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बार-बार खुदाई या कार्य रुकने की नौबत न आए.

Dhanbad News: 29 करोड़ रुपये लागत से तैयार होगा अंडरपास

वहीं, पीडब्ल्यूडी कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि इस परियोजना में कुल लागत लगभग 29 करोड़ रुपये आएगी. सड़क चौड़ीकरण और अंडरपास निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था को नया आधार मिलेगा और यात्रियों को सुगम सफर का लाभ मिलेगा. मौके पर मौजूद ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के बीच जाम की समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिस जवानों को तैनात किया गया है.

 

Saffrn

Trending News

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...

बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 लुटेरा गैंग गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस, जिला...

WhatsApp New Feature: बिना चैट खोले दिखेगा Online Status, Storage Management...

WhatsApp जल्द नया Contacts Hub फीचर ला सकता है। यूजर्स बिना चैट खोले ऑनलाइन स्टेटस देख सकेंगे, साथ ही स्टोरेज मैनेजमेंट भी होगा आसान। WhatsApp...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img