Dhanbad News: आईआईटी मनाएगा शताब्दी फाउंडेशन वीक, देश का ये खास चेहरा भी होंगे शामिल

Dhanbad News: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर संस्थान 3 से 9 दिसंबर तक शताब्दी फाउंडेशन वीक का आयोजन करेगा. यह सप्ताह संस्थान की गौरवशाली यात्रा, वैज्ञानिक उपलब्धियों और भविष्य की दिशा को दर्शाएगा. नौवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी उपस्थित शामिल होंगे.

साल 1926 में रॉयल स्कूल ऑफ माइंस, लंदन के मॉडल पर स्थापित यह संस्थान भारतीय स्कूल ऑफ माइंस के रूप में शुरू हुआ था. आज यह खनन और भूविज्ञान के साथ इंजीनियरिंग, ऊर्जा, पर्यावरण, कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रमुख केंद्रों में शामिल है.

T20 World Cup 2026: आज होगा Schedule का एलान, जानें कहां देख सकते हैं लाइव?

Dhanbad News: सौ वर्ष का यह पड़ाव हमारे लिए गर्व और नए संकल्प दोनों का क्षण: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा

संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने बताया कि सौ वर्ष का यह पड़ाव हमारे लिए गर्व और नए संकल्प दोनों का क्षण है. आईआईटी (आईएसएम) देश के वैज्ञानिक भविष्य को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. शताब्दी सप्ताह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विकसित भारत @ 2047 विषय पर संवाद के साथ होगी. सप्ताह भर ऊर्जा संक्रमण, महत्वपूर्ण खनिज, इंडियन नॉलेज सिस्टम, नवीकरणीय ऊर्जा, महिलाओं की नवाचार क्षमता और एआई समेत कई विषयों पर चर्चा होगी.

वर्चुअल माइनिंग, 3डी मेटावर्स, डिजास्टर मैनेजमेंट और एआई तकनीक की विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएगी. छात्र क्लबों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी. देश–विदेश के पूर्व छात्र विभिन्न सत्रों में हिस्सा लेंगे. समापन 9 दिसंबर को मुख्य अतिथि गौतम अडानी होंगे, साथ ही फाउंडेशन डे समारोह और ड्रोन शो के साथ होगा.

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...