National Junior Chess Championship 2025: रांची में शुभंकर ‘गजराज’ का भव्य लोकार्पण

National Junior Chess Championship 2025: रांची में आज आयोजित विशेष कार्यक्रम में आगामी 54वीं नेशनल जूनियर और 39वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता के शुभंकर ‘गजराज’ का भव्य लोकार्पण किया गया. समारोह की अध्यक्षता राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने किया शुभंकर गजराज का अनावरण. इस आयोजन ने देश की प्रमुख जूनियर शतरंज प्रतियोगिताओं की तैयारियों को नया आयाम दिया है. बी एस न ल मुख्य महाप्रबंधक विप्लव अग्रवाल भी उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

National Junior Chess Championship 2025: 500 से अधिक युवा खिलाड़ी पहुंचेंगे रांची

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष देशभर से 500 से अधिक युवा खिलाड़ी रांची पहुंचेंगे. प्रतियोगिता स्विस पद्धति के 11 राउंड में खेली जाएगी, जिसमें सभी नियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगे. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा प्रतियोगिता के शुभंकर गजराज का अनावरण. हाथी को भारतीय परंपरा में बुद्धिमत्ता, धैर्य, शक्ति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में ये सभी गुण शतरंज के सिद्धांतों से मेल खाते हैं. उनका मानना है कि ‘गजराज’ युवा खिलाड़ियों को शांत रहकर, सोच-समझकर और रणनीतिक तरीके से खेल खेलने के लिए प्रेरित करेगा.

IND vs SA 1st ODI: मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

National Junior Chess Championship 2025: मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने ये कहा

मुख्य अतिथि संजय सेठ ने कहा कि 54वीं नेशनल जूनियर और 39वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता न सिर्फ सरायकेला खरसावां के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा बल्कि यहां के खिलाड़ियों के लिए भी आगे बढ़ने और अपने हुनर का प्रदर्शन करने का एक बड़ा माध्यम बनेगा। जैसे गजराज निर्णय क्षमता, रणनीति और संतुलन का प्रतीक है. हमें उम्मीद है कि यह शुभंकर खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाएगा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा.

 

National Junior Chess Championship 2025: अध्यक्ष मनोज कुमार ने दी तैयारियों की जानकारी

अनावरण के बाद जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने मीडिया को तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की मेजबानी कर रहा है. जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार एवं सदस्य रथीन भद्रा ने,मुख्य अतिथि संजय सेठ का स्वागत किया और आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया. कार्यक्रम का संचालन राज्य शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार ने किया. इस दौरान जिला शतरंज संघ के उत्सव ओझा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे.

Babulal Marandi on SIR: SIR पर बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी...

Babulal Marandi on SIR: चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD Admission का अगला...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी इंटरव्यू...

Bokaro Police Transfer: बोकारो में 11 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें...

Bokaro Police Transfer: जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...