यूपी से शराब तस्करी पर बिहार आ रही लड़की गिरफ्तार, कुचायकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 यूपी से शराब तस्करी पर बिहार आ रही लड़की गिरफ्तार, कुचायकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोपालगंज : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किए जाने के बाद भी कई लोग इस कानून को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कानून लागू किया गया, उन्हीं में से कुछ अब शराब तस्करी में संलिप्त पाई जा रही हैं।

इसी कड़ी में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कुचायकोट हनुमान मंदिर के समीप से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार करीब 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़की बैदौली गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

मोटरसाईकिल पर शराब आने की मिली थी खबर

पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार लड़की के पास से करीब 20 लीटर शराब बरामद किया है। पुलिस शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है। कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि एक लड़की उत्तर प्रदेश की तरफ से शराब लेकर बिहार में आकर उसकी बिक्री करने वाली है। इसी आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच की और आरोपी लड़की को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद न्याययिक हिरासत में भेजा गया 

गिरफ्तारी के बाद लड़की को महिला पुलिस की निगरानी में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की छानबीन में जुट गई है, ताकि यह पता चल सके कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और शराब की सप्लाई कहां से की जा रही थी।

आश्चर्य की बात यह है कि जिस उम्र में शराब के साथ गिरफ्तार करीब 19 वर्षीय लड़की के हाथ में किताब होना चाहिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लड़कियों को दी हुई साइकिल से स्कूल जाते हुए नजर आना चाहिए उसे उम्र में इस लड़की को शराब के साथ गिरफ्तार होना आज के परिवेश में आश्चर्य ही नहीं चिंता का भी विषय है।

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...