पटना में अतिक्रमण के खिलाफ होगा बुलडोजर एक्शन, जिलाधिकारी ने जारी किया फरमान

पटना में अतिक्रमण के खिलाफ होगा बुलडोजर एक्शन, जिलाधिकारी ने जारी किया फरमान

पटना :  बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही प्रशासन ने अपने तेवर बदले है। एक तरफ अपराधियों के खिलाफ सम्राट चौधरी ने आदेश जारी कर दिया है तो अतिक्रण के खिलाफ भी पूरे सूबे में प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है। पटना जिलाधिकारी ने भी सोशल मीडिया के बहाने इसकी घोषणा करते हुये अतिक्रमण कारियों को चेतावनी दी और एक दिसंबर से स्पेशल ड्राईव चलाने की बात कही है। इसके लिये 9 टीमें बनाई गई है।

पटना नगर निगम के 6 अंचलों – नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र,कंकड़बाग,बांकीपुर, अजीमाबाद,पटना सिटी के अलावा नगर परिषद खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर निजामत में यह अभियान चलाया जायेगा।

आदतन अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा, प्राथमिकी होगी दर्ज

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुये लिखा है जो आदतन अतिक्रमण करते हैं उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने तथा दुबारा अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

यातायात पुलिस भी विशेष अभियान चलायेगी

इसके अलावा यातायात पुलिस भी विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलायेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने आमजन की हर सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश भी दिया है।

ये भी पढे :  Breaking News :  मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से पाँच की मौत

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...