पटना में नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन, बुलडोजर से हटाए जा रहे अस्थाई स्ट्रक्चर

पटना : राजधानी पटना में नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी है। बुलडोजर से अस्थाई स्ट्रक्चर हटाए जा रहे हैं। बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही पटना प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। नव-निर्वाचित विधायकों के बिहार विधानसभा में शपथ ग्रहण के बीच, पटना नगर निगम (PNMC) की टीम बुलडोजर के साथ सड़कों पर उतर चुकी है और अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है

मामले में पटना नगर निगम की टीम ने शहर में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से सड़क किनारे बनी दुकानों पर कार्रवाई कर रहा है। इस कार्रवाई में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है। दुकानदारों के सामान जब्त किए जा रहे हैं और साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

चलाया जा रहा विशेष अभियान

पटना के डीएम त्यागराजन एसएम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दिसंबर महीने से एक विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) चलाने का आदेश जारी किया है। इस अभियान के लिए एक विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। मामले में डीएम और एसएसपी ने मिलकर इस अभियान के लिए नौ टीमों का गठन किया है।

इन इलाकों में होगी कार्रवाई

यह विशेष अभियान केवल पटना शहरी क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहेगा। बल्कि पटना नगर निगम के सभी छह अंचलों-नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी के साथ-साथ आस-पास के शहरी निकायों जैसे नगर परिषद खगौल, फुलवारीशरीफ एवं दानापुर निजामत में भी चलाया जाएगा।

मिलेगा जाम से निजात

प्रशासन के इस कदम से सड़कें जाम-मुक्त हो सकेंगी। आम जनता को आवागमन की सुविधा होगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिसंबर भर चलने वाला विशेष अभियान शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : पटना में अतिक्रमण के खिलाफ होगा बुलडोजर एक्शन, जिलाधिकारी ने जारी किया फरमान

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...