पटना में बुलडोजर एक्शन जारी, नगर निगम ने कई इमारतों को चिन्हित कर तोड़ने का दिया आदेश

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालते ही पटना में बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है। अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पटना नगर निगम ने कई इमारतों को चिन्हित कर उन्हें तोड़ने का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में हड़कंप मच गया है।

पटना में इन दिनों बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है

पटना में इन दिनों बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से उन इमारतों पर कार्रवाई की जा रही है जो या तो सरकारी जमीन पर बनी हैं या बिना नक्शे के निर्माण किया गया है। इसी कड़ी में पटना के जुजरा इलाके में कई मकानों को चिन्हित किया गया है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं और उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से घर बनाया है। उनका दावा है कि वे जमीन खरीदकर मकान बनाए हैं और नियमित रूप से टैक्स और अन्य शुल्क भी जमा करते रहे हैं।

Patna Buldozer 1 22Scope News

प्रशासन की ओर से इन मकानों पर लाल निशान लगा दिया गया है

प्रशासन की ओर से इन मकानों पर लाल निशान लगा दिया गया है और नोटिस जारी कर 30 दिनों के भीतर खाली करने का आदेश दिया गया है। कई इमारतों के ऊपरी हिस्सों को भी तोड़े जाने की तैयारी है। इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक परिवार ने बताया कि उनके घर में शादी का माहौल था, 28 तारीख को बारात आनी थी, लेकिन अब घर टूटने के डर से शादी की तैयारियां भी प्रभावित हो गई हैं।

Patna Buldozer 2 22Scope News

Patna Buldozer 3 22Scope News

अगर उनका घर तोड़ा गया तो वे पूरी तरह बेघर हो जाएंगे – लोग

लोगों का कहना है कि अगर उनका घर तोड़ा गया तो वे पूरी तरह बेघर हो जाएंगे। कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए यहां तक कह दिया कि वे इस कार्रवाई के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं। फिलहाल, मामला पटना हाई कोर्ट पहुंच चुका है और प्रभावित परिवारों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी है। कैमरे पर कई परिवारों का दर्द साफ दिखाई दिया, जहां लोग अपने सपनों का घर बचाने की गुहार लगाते नजर आए।

Patna Buldozer 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, पटना में गरज रहा ‘पीला पंजा’, मचा हड़कंप

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...