Advertisement
Advertisement

Hotel Ken Accident: होटल केन में रिपेयरिंग के दौरान दर्दनाक हादसा: मजदूर की मौत, कार्रवाई और मुआवजे की उठी मांग

Hotel Ken Accident - कैसे हुआ हादसा : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल बिल्डिंग में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर असंतुलित होकर उंचाई से सीधे नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई, क्योंकि गिरते ही उसकी मौत हो चुकी थी।

Google पर 22Scope चुनें

Ranchi: राजधानी के मेन रोड स्थित होटल केन में बड़ा हादसा हो गया। रिपेयरिंग कार्य के दौरान ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद होटल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Hotel Ken Accident – कैसे हुआ हादसा :

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल बिल्डिंग में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर असंतुलित होकर उंचाई से सीधे नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई, क्योंकि गिरते ही उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस तुरंत पहुंची मौके परः

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान, काम की स्थिति और सुरक्षा मानकों की अनुपालन की जांच कर रही है।

लोगों में आक्रोश, होटल प्रबंधक पर कार्रवाई की मांगः

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और मजदूर संगठन ने होटल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रिपेयरिंग के दौरान मजदूरों के लिए सुरक्षा उपकरण और उचित प्रबंधन उपलब्ध नहीं कराया गया। लोगों ने होटल मैनेजमेंट पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांगः

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग होटल के बाहर जमा हो गए और मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग उठाने लगे। कई सामाजिक संगठनों ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है।

पुलिस जांच जारीः

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और रिपेयरिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में हुई किसी भी चूक के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

रिपोर्टः सौरभ सिंह

 

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...