Fire : राजधानी के क्लब रोड स्थित होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

रांचीः होटल में लगी आग – राजधानी रांची में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आ रही है। राजधानी के बीचों बीच स्थित क्लब रोड स्थित होटल मोती महल में आग लग गई। शहर के बीचों-बीच यह आग कैसे लगी यह किसी को भी पता नहीं।

आग लगने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। होटल में ठहरे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है इसके साथ ही होटल के कर्मी आग को काबू करने में लगे हुए हैं। आगलगी की खबर मिलने की सूचना मिलने के बाद वहां पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच चुकी है।

 होटल में लगी आग – फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची मौके पर

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू करने की कोशिश में लग गई है। हांलांकि इस आगलगी की घटना में किसी भी प्रकार के हताहत की सूचना नहीं है बस होटल के कर्मियों को हल्की फुल्की चोटें आई है। इस घटना में कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसकी सूचना नहीं है।

मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर यह आग लगी कैसे। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह आग शोर्ट-शर्किट के कारण लगी है। अब पुलिस की जांच में ही पता चल पाएगा कि आखिर यह आग लगी कैसे।

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...

Jamtara Damaged Road: जामताड़ा की इस सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें! स्कूल...

Jamtara Damaged Road: करमाटाड़ ब्लॉक में सतुवाटांड़ और निमाडीह गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खराब हो गई है।...

 IAS Officer Bihar:बिहार में IAS मनोरंजन कुमार बने विज्ञान एवं तकनीकी...

आईएएस अधिकारी मनोरंजन कुमार ने बिहार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक का पदभार ग्रहण किया। अधिकारियों को पारदर्शी और प्रभावी...