चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय, जीत की रखी आधारशिला – दिलीप जायसवाल

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और तारीफ की।

दिलीप जायसवाल ने कहा- विधानसभा चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय रहा

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय रहा। प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने परिश्रम से जीत की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से यह साबित हुआ कि भाजपा और एनडीए का हर कार्यकर्ता अपने समर्पित भाव से चुनाव मैदान में उतरा और एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाया। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा आज प्रदेश में विधायकों की संख्या के मामले में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

Dilip 22Scope News

सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार विधानसभा चुनाव में NDA का प्रचंड जनादेश कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत व समर्पण का ही परिणाम है

उन्होंने इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्यों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में एनडीए का प्रचंड जनादेश कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता है कि भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।

Samrat 1 22Scope News

विजय सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए चुनावी प्रबंधन साथियों की तारीफ की

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए चुनावी प्रबंधन साथियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन साथियों का उत्साह और निष्ठा विकसित बिहार की हमारी सामूहिक यात्रा को और बल देती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम सब मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Vijay 22Scope News

‘प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम और प्रतिबद्धता ही भाजपा की रीढ़ है’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम और प्रतिबद्धता ही भाजपा की रीढ़ है और यही हमारी निरंतर जीत का आधार भी है। इस समारोह में बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे, लखींद्र पासवान, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, राजेश वर्मा और राकेश कुमार सहित चुनाव प्रबंधन समिति के सभी लोग उपस्थित रहे।

Bihar BJP 1 22Scope News

Bihar BJP 2 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रदेश भाजपा कार्यालय में BLA–1 सम्मान समारोह का आयोजन, सम्राट व दिलीप रहे मौजूद

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img