प्रदेश भाजपा कार्यालय में BLA–1 सम्मान समारोह का आयोजन, सम्राट व दिलीप रहे मौजूद

पटना : बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यलाय में आज यानी 29 नवंबर को बूथ लेवल एजेंट (BLA) सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री सम्राट चौधरी और बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री के पद पर भीखू भाई दलसानिया सहित हर जिले से आए बीएलए के साथ कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। दोनों बड़े नेताओं ने सभी सम्मानित बूथ लेवल एजेंट को बारी-बारी से सम्मानित किया।

BJP द्वारा BLA-1 स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने के बाद पहली बार भाजपा द्वारा बीएलए-1 स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बिहार के विभिन्न जिलों से आए इन कार्यकर्ताओं को इसलिए सम्मानित किया गया। क्योंकि उन्होंने बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी को राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dilip 1 1 22Scope News

BJP द्वारा फरवरी 2025 में ही इन कार्यकर्ताओं को ‘गुरु मंत्र’ दिया गया था

भाजपा द्वारा फरवरी 2025 में ही इन कार्यकर्ताओं को ‘गुरु मंत्र’ दिया गया था। ‘बूथ जीतो तो चुनाव जीतो’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’। इसी मंत्र के साथ उन्होंने पूरे समर्पण से अपने-अपने बूथ पर चुनावी रणनीति को लागू किया, जिसका परिणाम पार्टी की बड़ी जीत के रूप में सामने आया। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनके सम्मान में पगड़ी पहनाई गई, माथे पर तिलक लगाया गया और भाजपा कार्यालय में फूलों की वर्षा भी की गई।

Bihar BJP 2 2 22Scope News

NDA के प्रचंड जनादेश में एक-एक कार्यकर्ता के जी-तोड़ मेहनत का योगदान – सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए के प्रचंड जनादेश में एक-एक कार्यकर्ता के जी-तोड़ मेहनत का योगदान। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बीएलए–1 सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर सभी सम्मानित बूथ लेवल एजेंट साथियों को सम्मानित किया। दिन रात मेहनत कर कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण प्रदर्शित करने वाले बीएलओ-1 को सम्मानित करना अद्भुत रहा। इन्होंने अपने कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

Bihar BJP 1 3 22Scope News

‘BLA–1 सम्मान समारोह’ में सम्मिलित होकर बूथ की रीढ़ माने जाने वाले सभी सम्मानित बूथ लेवल एजेंट साथियों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ – दिलीप जायसवाल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित ‘बीएलए-1 सम्मान समारोह’ में सम्मिलित होकर बूथ की रीढ़ माने जाने वाले सभी सम्मानित बूथ लेवल एजेंट साथियों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम केवल सम्मान का अवसर नहीं था, बल्कि उन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के जज्बे, निष्ठा और निरंतर परिश्रम को नमन करने का मंच भी था, जो हर चुनाव में भाजपा के संगठन को मजबूत करते हैं और जनता तक हमारी नीतियों एवं योजनाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Dilip 1 22Scope News

जायसवाल ने कहा- BLA साथियों के अथक प्रयासों व बूथ स्तर पर उनकी सतर्कता ही हमारी लोकतांत्रिक शक्ति का आधार है

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बीएलए साथियों के अथक प्रयासों और बूथ स्तर पर उनकी सतर्कता ही हमारी लोकतांत्रिक शक्ति का आधार है। आप सभी का अनुशासन, प्रतिबद्धता और संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा है। आज का सम्मान आपके योगदान का छोटा-सा प्रतीक है। भाजपा परिवार आपके इस समर्पण को सदैव प्रणाम करता है। आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Bihar BJP 3 1 22Scope News

इन सभी को 243 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी – सम्राट

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इन सभी को 243 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी और 202 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को जीत दिलाकर उन्होंने प्रचंड बहुमत दिलाने का काम किया। उन्होंने सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार को विकसित बनाना है।

Bihar BJP 4 1 22Scope News

इस समारोह में दिलीप, सम्राट व भिखू भाई के अलावा कई नेता रहे मौजूद

इस समारोह में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, राकेश कुमार, राधिका रमन, संयोजक, चुनाव प्रबंधन विभाग भाजपा, अधिवक्ता कृष्णनंदन सिंह, अवधेश सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, प्रभात मालाकार सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का मंच संचालन कुमार सचिन और धन्यवाद ज्ञापन रविंद्र शर्मा ने किया।

यह भी पढ़े : ‘बिहार का विकास रफ्तार पकड़ चुका है और आगे बढ़ेगा’

अंशु झा की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img