स्कूल जाने के क्रम में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

अररिया : अररिया जिले से आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत खाबदह कनहैली मध्य विद्यालय में कार्यरत शिवानी कुमारी को अज्ञात अपराधियों द्वारा फारबिसगंज से विद्यालय जाने के क्रम में गोली मार दी गई। आसपास के लोगों के द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। शिवानी (28 साल) उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जाती है और वह अविवाहित थी। उक्त घटना के बाद से पूरे इलाके में दशहत का माहौल है।

यह भी पढ़े : 8वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में आक्रोश…

अमित कुमार की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...