हाजीपुर स्टेशन से खानाबदोश परिवार का बच्चा हुआ था चोरी, 2 महीने बाद रेल पुलिस ने किया बरामद

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर रेल एसपी ने हाजीपुर स्टेशन से दो महीने पहले एक मासूम बच्चे के अपहरणकांड का खुलासा कर लिया है। घटना के पूरे दो महीने के बाद रेल पुलिस ने मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया हैं और मामले मे अबतक तीन महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया हैं। वहीं मामले का मास्टरमाइंड एक डॉक्टर अभी भी फरार चल रहा हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

PC कर बरामद बच्चे को उसके परिजन को सौंप दिया – मुजफ्फरपुर रेल SP वीणा कुमारी

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने मुजफ्फरपुर कंबाइंड बिल्डिंग स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बरामद बच्चे को उसके परिजन को सौंप दिया। मामले मे रेल एसपी ने बताया कि बीते तीन अक्टूबर को हाजीपुर जंक्शन पर सुमित कुमार जो खानाबदोश हैं। अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ सो रहे थे। चार अक्टूबर को सुबह पांच बजे जब नींद खुली तो उनका सबसे छोटा साल भर का बेटा फहीम उर्फ राजाबाबू गायब था।

Muz Police 1 22Scope News

पीड़ित सुमित ने हाजीपुर रेल थाना मे बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराया

मामले में पीड़ित सुमित ने हाजीपुर रेल थाना मे बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से इसकी जांच शुरू की तो सीसीटीवी में एक पुरुष और महिला संदिग्ध दिखे। तकनिकी माध्यम से उसकी पहचान विदुपुर के अर्जुन कुमार और सदर थाना क्षेत्र के किरण देवी के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर एक अन्य सोनू कुमार की गिरफ्तारी हुई। फिर सोनू ने बताया कि गायब बच्चा पटोरी में एक दंपत्ति अनिल कुमार और गुड़िया देवी के पास से मिला। पुलिस ने दोनों दंपति के साथ उसी गांव की मुन्नी कुमारी को भी गिरफ्तार किया। मुन्नी इस पूरी घटना के मास्टरमाइंड डॉ. अविनाश की सहयोगी है।

शाहपुर पटोरी के एक डॉक्टर अविनाश कुमार के कहने पर किया गया

दरअसल, बच्चा गायब करने वाले सोनू ने पुलिस को बताया कि ये सब शाहपुर पटोरी के एक डॉक्टर अविनाश कुमार के कहने पर किया गया। दरअसल, दंपति निःसंतान हैं और उन्होंने डॉ. अविनाश को बच्चे के लिए साढ़े तीन लाख रुपए दिए। डॉक्टर ने सोनू के माध्यम से अर्जुन और किरण को बच्चा लाने को कहा, इसके लिए उन्हें एक लाख 20 हजार दिए गए। वहीं सोनू को एक लाख 30 हजार मिले। पुलिस ने मामले मे अबतक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं पूरे मामले का मास्टरमाइंड डॉक्टर अविनाश अभी फरार चल रहा है।

यह भी पढ़े : दुल्हिनबाजार : धर्म विरुद्ध Video प्रसारण के आरोप में युवक गिरफ्तार…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...

बालगृह से निकलकर बनेंगे होटल मैनेजर, बैंकिंग प्रोफेशनल और उद्यमी!

पटना : घर-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही...

‘बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही ‘कृषि अवसंरचना कोष’...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'कृषि अवसंरचना कोष' (AIF) योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है...

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img