धर्म विरुद्ध Video प्रसारण के आरोप में युवक गिरफ्तार

दुल्हिनबाजार : पटना जिला के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाला भदसारा गांव में बुधवार की रात धर्मविरुद्ध वीडियो प्रसारण के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान निराला कुमार (करीब 25 वर्ष) पिता राम भवन मोची के रूप में हुई है। गांव में ऐसे वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में नाराजगी और तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद दुल्हिन बाजार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

SHO सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में लिया

थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में एसआई आयुष कुमार, योगेंद्र सिंह, विजय सिंह सहित शस्त्रबल पूरी तत्परता से मौजूद रहा। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है।

SHO ने कहा- मामले में ठोस कदम उठाया जाएगा

थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि मामले में ठोस कदम उठाया जाएगा और किसी भी कीमत पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी अपील की कि लोग किसी भी धर्म विरोधी या भड़काऊ गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

यह भी पढ़े : मरांची पुलिस ने एक कुख्यात गांजा तस्कर को धर दबोचा

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img