मधेपुरा में झपटमार गिरोह सक्रिय, 2 दिनों में 2 महिलाओं से की लूट

मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में इन दिनों झपटमार गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 25 हजार रुपए झपट लिए थे। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि फिर एक महिला को निशाना बनाया गया। लॉ कॉलेज के पीछे वार्ड नंबर-20 में एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई। पीड़िता अनीता सरकार ने बुधवार को सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने कहा- शिव मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं

उन्होंने बताया कि वह शिव मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं। घर पहुंचते ही बाहर एक बाइक पर बिना हेलमेट के दो युवक खड़े दिखे। वह कुछ समझ पातीं इससे पहले बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरकर उनके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। बदमाश पश्चिमी बाइपास की ओर भाग निकले। अनीता सरकार ने बताया कि सोने की चेन का वजन करीब 15 ग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.80 लाख रुपए है। पीड़िता ने थाना अध्यक्ष से शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़े : हाजीपुर स्टेशन से खानाबदोश परिवार का बच्चा हुआ था चोरी, दो महीने बाद मुजफ्फरपुर : रेल पुलिस ने किया बरामद…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img