मधेपुरा में एक महिला को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के पास वेलगाम अपराधी ने एक महिला को गोली मारकर फरार हो गया। वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिए और घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।बता दें कि आज दिन मधेपुरा में लगातार इस तरह कि घटना को अपराधियों के द्वारा दिया जाता है। लेकिन पुलिस प्रशासन अनुसंधान पर लगे रहते हैं। ताजा मामला मधेपुरा के एक फ़ायनांस कंपनी में कार्यरत महिला कर्मी को बाइक पर सवार बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए। घटना जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड कार्यालय के समीप की है। जख्मी महिला की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के जीवछपुर निवासी विकास कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि महिला मधेपुरा के राजपुर स्थित ग्रीन फील्ड माइक्रो फ़ायनांस कंपनी में काम करती थी और सदर प्रखंड कार्यालय के पीछे वाले मुहल्ले में किराये की मकान में रहती थी। आज शाम करीब पांच बजे के आस पास जैसे ही महिला बाजार से घर लौट रही थी कि घर से कुछ ही दूरी पर बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने पीछे से उसे गोली मारकर भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनने पर आसपास के लोग वहाँ पहुँचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

स्थानीय लोगों की सहयोग से जख्मी महिला को जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी स्थिति बिगड़ती देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोली महिला की गर्दन के पीछे में लगी जो कि उसकी कनपट्टी में फंसी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार और एएसपी प्रवेंद्र भारती मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले की तहकीकात की। मामले को लेकर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि अज्ञात बाईक सवार अपराधियों द्वारा महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। फिलहाल महिला का ईलाज करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : बेलगाम अपराधी प्रशासन को दे रहे हैं चुनौती, अस्पताल के स्टाफ को मारी गोली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...