2025 तक गांव-गांव सड़क, बिहार ने पूरा किया 60 हजार किमी का सफर, बदली ग्रामीण बिहार की तस्वीर

बिहार,ग्रामीण अर्थव्यवस्था व कानून व्यवस्था

पटना : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) ने अपने 25 वर्ष पूरे करते हुए बिहार में ग्रामीण संपर्कता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। वर्ष 2000 में योजना की शुरुआत से लेकर वर्ष 2025 तक राज्य में कुल 60,474 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया है। दिसंबर 2025 में इसकी 25वीं वर्षगांठ केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से मना रही हैं।

PMGSY की शुरुआत 25 दिसंबर 2000 को उन ग्रामीण बस्तियों को पक्की सड़क से जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी

पीएमजीएसवाई (PMGSY) की शुरुआत 25 दिसंबर 2000 को उन ग्रामीण बस्तियों को पक्की सड़क से जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी, जिनकी आबादी 1,000 से अधिक थी। बाद में इस दायरे को बढ़ाकर 500 से अधिक आबादी वाले बसावटों को भी योजना में शामिल किया गया। बिहार में अब तक कुल 31,280 बसावटों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जा चुका है।

तेजी से बढ़ी सड़क निर्माण की रफ्तार

योजना के शुरुआती पांच वर्षों (2000-05) में राज्य में मात्र 723 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ था। वर्ष 2005 के बाद योजना ने गति पकड़ी। इन सड़कों के साथ ही बिहार में 1,584 पुलों का भी निर्माण कराया गया है। 30,446 सुविधा केंद्र बारहमासी सड़कों से जोड़े जा चुके हैं। पीएमजीएसवाई ने ग्रामीण संरचना को भी मजबूत किया है। बिहार में कुल 30,446 सुविधा केंद्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा गया है। सड़क संपर्कता के बाद गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच कई गुना आसान हुई है।

– 2005–2010 के बीच 8,271 किमी

– 2010–2015 के बीच 32,625 किमी

– 2015–2020 के बीच 51,489 किमी

– 2020–2025 के नवंबर तक निर्माण की कुल लंबाई 60,474 किमी तक पहुंच गई

इनमें शामिल हैं

– 6,331 कृषि मंडियां

– 7,741 शैक्षणिक संस्थान

– 3,433 स्वास्थ्य केंद्र

– 12,941 परिवहन केंद्र

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व कानून व्यवस्था को मिला बल

बेहतर सड़कों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरी है। किसानों को अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने में सुविधा मिली है। स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच आसान होने से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। बारहमासी सड़कों से जुड़ाव ने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की है।

बिहार को मिले कई राष्ट्रीय पुरस्कार

पीएमजीएसवाई के सफल कार्यान्वयन में बिहार कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है। सर्वाधिक लंबाई में सड़क निर्माण, अधिकतम बस्तियों को जोड़ने और नई तकनीक के उपयोग जैसे क्षेत्रों में राज्य को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़े : बिहार में डेयरी इकाइयों का आंकड़ा 35 हजार कैसे पहुंचा? चौंकाने वाली है वजह…

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img