Hazaribagh News: छात्रवृत्ति भुगतान में 2 साल की देरी को लेकर आजसू ने किया बैठक, 9 दिसंबर को निकलेंगे आक्रोश मार्च

Hazaribagh News: आजसू पार्टी ने शुक्रवार को हजारीबाग परिसदन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को लेकर जमकर निशाना साधा. नेताओं ने बताया कि पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति लंबित है, जिसके कारण लगभग 11 लाख 45 हजार छात्र प्रभावित हुए हैं. इसे लेकर पूरे राज्य में ‘शिक्षा के लिए भिक्षा जनाक्रोश पैदल मार्च. कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

Hazaribagh News: 9 दिसंबर को निकली जाएगी भव्य आक्रोश मार्च

इसी क्रम में आगामी 9 दिसंबर को हजारीबाग में गांधी मैदान से डीसी कार्यालय तक भव्य पैदल आक्रोश मार्च का आयोजन किया जाएगा. हजारों की संख्या में छात्र-युवा शामिल होंगे और डीसी कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त को मांगपत्र सौंपेंगे. प्रेस वार्ता में कहा गया कि छात्रवृत्ति आज झारखंड का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है सड़कों से लेकर सदन तक सिर्फ छात्रवृत्ति को लेकर ही चर्चा हो रही है. आजसू ने साफ कहा कि जब तक छात्रों का हक उन्हें नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Ranchi News: गीता कॉलोनी में अपार्टमेंट के लोग फैला रहे हैं मौहल्ले में कचड़ा, महिलाओं ने किया जमकर विरोध

Jharkhand Health Update: थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों को निजी अस्पतालों...

झारखंड में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया मरीजों को सरकारी के साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मुफ्त रक्त चढ़ाने की सुविधा...

Ranchi Cyber Crime: मोबाइल हैंग से फर्जी सिस्टम अपडेट तक, चार...

 रांची में साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैंग, फर्जी सिस्टम अपडेट और सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर चार लोगों से करीब 8 लाख रुपये...

Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: संवैधानिक अधिकारों के लिए कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत जाने पर कर्मचारी को सेवा से हटाना मनमाना और दुर्भावनापूर्ण है।Jharkhand High...