रिटायर्ड बैंककर्मी से 16.92 लाख की ठगी, देवघर से एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा : चाईबासा के एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी से जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा 16 लाख 92 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों की तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार, मामले की जांच तकनीकी शाखा के सहयोग से की गई

जानकारी के अनुसार, मामले की जांच तकनीकी शाखा के सहयोग से की गई। पुलिस ने लेन–देन से संबंधित तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर देवघर जिले में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक साइबर अपराधी मो. सकीर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

साइबर अपराधी रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर निशाना बनाते हैं – SDPO

चाईबासा सदर के एसडीओपी बहामन टुटी ने बताया कि साइबर अपराधी रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर निशाना बनाते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़े संदिग्ध नंबरों पर व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें।

यह भी पढ़े : धनबाद में शहाबुद्दीन हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार…

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img