Cooch Behar Trophy 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन, हजारीबाग के संजय सिंह स्टेडियम में मैच शुरू

Cooch Behar Trophy 2025: हजारीबाग में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है. आज से हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के मैच खेले जाएंगे. जिसकी शुरुआत हो चुकी है. इस स्टेडियम में आज से लेकर 11 तारीख तक Cooch Behar Trophy 2025 के अंतर्गत मैच खेले जाएंगे. इस मैच में झारखंड और केरल की टीम आमने-सामने है.

Cooch Behar Trophy 2025: सौरभ तिवारी पहुंचे हजारीबाग

हजारीबाग के लिए आज का दिन दूसरे पहलू से भी खास बना है. आज इस मैच के साथ हजारीबाग हजारीबाग ऑफिशियल बीसीसीआई के मानचित्र पर आ गया है. इस मैच को देखने को लिए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में JSCA के सचिव सौरभ तिवारी भी हजारीबाग पहुंचे हैं.

न्यूज 22 स्कोप से बातचीत करते हुए सौरभ तिवारी ने कहा कि यहां की तैयारी से वह काफी संतुष्ट है और यहां की तैयारी को देखते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां कई बड़े मैचों का आयोजन भी किया जा सकता है. उन्होंने हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तारीफ करते हुए कहा कि अगर उनकी जानकारी में देखा जाए तो हजारीबाग का यह स्टेडियम झारखंड का दूसरा ऐसा स्टेडियम है जहां फ्लड लाइट की व्यवस्था है और यहां पर रात्रि में होने वाले मैचों का भी आयोजन किया जा सकता है.

Cooch Behar Trophy 2025: सांसद मनीष जायसवाल की सौरभ तिवारी ने की सराहना

सौरभ तिवारी ने हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट और हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के साथ-साथ हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी अधिकारियों की सराहना करते हुए यह कहा कि इस मैच के लिए और इस मैदान के लिए यहां के लोगों ने काफी मेहनत की है. यह दिख रहा है कि यहां पर सारी व्यवस्थाएं काफी अच्छी है.

Cooch Behar Trophy 2025: झारखंड ने जीता टॉस

मैच की बात करें तो, खेले जा रहे इस मुकाबले में झारखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. अब मैच में देखना यह है कि क्या झारखंड की टीम केरल की टीम पर हावी हो पाती है, या नहीं. क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है और दर्शक इस मैच के देखने यहां पहुंच रहे हैं.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...