Cooch Behar Trophy 2025: मैच के दौरान स्टेडियम पहुंचे HDCA के उपाध्यक्ष करण जायसवाल, खेल का किया सराहना

Cooch Behar Trophy 2025: हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में कूच बिहार अंदर-19 ग्रुप में झारखंड और केरल के बीच मैच का आज (10 दिसंबर) तीसरा दिन चल रहा है. मैच की स्थिति की बात की जाए तो झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे. जिसके जवाब में केरल की टीम ने पहली पारी में 333 रन बना डाला था और एक अच्छी खासी लीड झारखंड को दे डाली थी. 333 रन बनाने में केरल की मदद केरल के बल्लेबाज माधव कृष्ण ने की थी. बल्लेबाजी के दौरान  माधव कृष्ण शानदार 139 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 9 छक्के शामिल थे.

Cooch Behar Trophy 2025: दूसरी पारी में झारखंड ने बनाए 313 रन

झारखंड ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और न सिर्फ अपने लीड को खत्म किया बल्कि केरल को 187 रनों का विनिंग टारगेट दे डाला. झारखंड ने दूसरी पारी में शानदार 313 रन बनाए जिसमें झारखंड के बल्लेबाज अनमोल राज ने शानदार 133 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. हालांकि उनका अच्छा सहयोग यश राठौड़ ने दिया जिन्होंने 255 बालों में 77 रन की एक सूझबूझ भरी पारी खेली.

Hazaribagh News: भगवान के घर को चोरों ने बनाया निशाना, प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर में देर रात हुई चोरी

Cooch Behar Trophy 2025: कल मैच का आखिरी दिन

187 रन का पीछा करने उतरी केरल की टीम के पास कल अंतिम दिन है जहां पिच की स्थिति के अगर बात की जाए तो 3 दोनों को खेल के बाद पिच स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद कर रही है और आज खेल खत्म होने तक केरल की टीम ने 11 रन बना लिए थे. लेकिन उनके एक बल्लेबाज संगीत सागर बिना खाता खोले ईशान ओम के शिकार बने.

Cooch Behar Trophy 2025: HDCA के उपाध्यक्ष करण जायसवाल पहुंचे मैच देखने

मैच के दौरान मैच देखना हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण जायसवाल भी संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे और उन्होंने बताया कि जिस मैदान पर आज मैच हो रहा है, कभी अड्डेबाजी का केंद्र हुआ करता था. परंतु आज यहां पर बीसीसीआई के मैच चल रहे हैं और इस मैच में दर्शकों का काफी अच्छा सहयोग आयोजकों और खिलाड़ियों को प्राप्त हुआ है.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...