बेगूसराय में JDU नेता निलेश कुमार की हत्या, घर में घुसे 6 बदमाश, सोने के दौरान बरसाईं गोलियां

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक खबर है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब नेता भी सुरक्षित नहीं है। सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। यह मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव का है। मंगलवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सोए हुए जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निलेश कुमार की गोली मार दी।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप व गांव में दहशत का माहौल फैल गया है

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप और गांव में दहशत का माहौल फैल गया है। परिजनों के मुताबिक, निलेश कुमार अपने डेरा पर सोए हुए थे। तभी आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ बोले ही सोए अवस्था में निलेश कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

निलेश कुमार की नहीं थी किसी से दुश्मनी

आपको बता दें कि तीन गोलियां लगने से निलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर जब लोग दौड़े तबतक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। परिजनों का कहना है कि निलेश कुमार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसके बावजूद उनके साथ इतनी नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

बताया जा रहा है कि निलेश कुमार जदयू के सक्रिय जमीनी नेता और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष थे। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की नाकामी को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार, निलेश कुमार पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी के सहारे ही परिवार चलाते थे। फिलहाल गांव में तनाव, भय और पुलिस के खिलाफ आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा

Saffrn

Trending News

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...

बालगृह से निकलकर बनेंगे होटल मैनेजर, बैंकिंग प्रोफेशनल और उद्यमी!

पटना : घर-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही...

‘बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही ‘कृषि अवसंरचना कोष’...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'कृषि अवसंरचना कोष' (AIF) योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है...

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img