Advertisment

असम के तीनसुकिया जिले के भट्ठे से छुड़ाए गए सारण के सात मजदूर, बिहार सरकार के त्वरित हस्तक्षेप से सफल हुआ रेस्क्यू

असम के तीनसुकिया जिले के भट्ठे से छुड़ाए गए सारण के सात मजदूर, बिहार सरकार के त्वरित हस्तक्षेप से सफल हुआ रेस्क्यू

पटना, 10 दिसंबर : बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के त्वरित हस्तक्षेप से असम के तीनसुकिया जिले में बंधक बनाए गए सारण के सात श्रमिकों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है। ये सभी श्रमिक अमनौर और मकेर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, श्रमिक असम के लिडु गाँव (थाना–मारग्रेटा) स्थित कौशल सिंह के स्वामित्व वाले चिमनी भट्ठे पर काम कर रहे थे, जहां मालिक ने उन्हें जबरन कैद कर रखा था।

पीड़ितों ने बताया मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन मजदूरी करवाई

मुक्त कराए गए श्रमिकों में संजय कुमार (18), गजेंद्र महतो (32), राजकुमार महतो (60), गणेशी महतो (55), सनोज महतो (28), मुकेश नट (18) और सुरेश राम (36) शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया था, उनसे जबरन मजदूरी करवाई जा रही थी।

शिकायत पर श्रम अधीक्षक, सारण ने तत्काल संयुक्त श्रमायुक्त, नई दिल्ली को भेजा पत्र

मामले की जानकारी तब सामने आई जब श्रमिकों के परिजनों ने ग्राम पंचायत कैतुका नंदन की मुखिया के माध्यम से मकेर प्रखंड और सारण जिला प्रशासन को लिखित शिकायत भेजी। शिकायत की पुष्टि होने पर श्रम अधीक्षक, सारण ने तत्काल संयुक्त श्रमायुक्त, नई दिल्ली को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। इसके बाद मंत्रीस्तरीय निर्देश पर असम के संबंधित विभागों से संपर्क कर राहत अभियान शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सभी श्रमिकों को सुरक्षित रिहा कर लिया गया।

श्रम संसाधन विभाग ने सभा को सकुशल रिहा कराया, दोषी भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू 

श्रम संसाधन विभाग ने बताया कि सभी श्रमिकों को सकुशल बिहार लाया जा चुका है और दोषी भट्ठा मालिक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विभाग का कहना है कि यह कदम उन हजारों प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत का संदेश है, जो अन्य राज्यों में काम करते हुए अक्सर शोषण और बंधुआ मजदूरी का सामना करते हैं।

यह पूरा प्रकरण यह भी बताता है कि बिहार सरकार श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगी।

ये भी पढ़े :  उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री का एलान समय सीमा के अंदर पूरा होगा दाखिल–खारिज और परिमार्जन कार्य, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर कसेगा नकेल

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...