घर के बाहर अहले सुबह मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, प्रशासन हत्या व दुर्घटना में उलझी

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के मंबी थाना क्षेत्र में घर के बाहर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एनएच-27 से सटे मौलागंज में युवक के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने शनिवार की देर रात 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। शव के सिर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। शव की पहचान मौलागंज निवासी मनोज महतो के पुत्र साजन कुमार महतो के रूप में हुई है। मौके पर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

हत्यारों ने साजन की हत्या के बाद उसके शव को घर के आगे फेंक दिया था

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात हत्यारों ने साजन की हत्या के बाद उसके शव को घर के आगे फेंक दिया था। एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच कर जांच कर रही थी। वहीं युवक के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारों ने युवक के सिर और शरीर पर वार कर उसकी हत्या की है। युवक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है। शव मिलने के बाद नाराज लोगों ने जल्द से जल्द अपराधियों को सजा देने की मांग की।

सर पर चाकू से वार किया गया था, पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं – मृतक के भाई

वहीं मृतक के भाई राजन कुमार महतो ने बताया कि कल देर रात को खाना खाने के बाद दूसरे घर वहां गाय सब भी रहता वहीं सोने जाता था। सुबह जब मेरी मां उठी है तो घर के बाहर इसको मारकर फेंक दिया था। सर पर चाकू से वार किया गया था। पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। वैसे हमलोगों का किसी से विवाद नहीं था लेकिन लगभग एक साल पहले रास्ते के जमीन को लेकर हिमांशु महतो से विवाद हुई थी।

Darbhanga Body 1 22Scope News

सुबह जानकारी मिली कि घर के बाहर हत्या कर फेंक दिया – सदर SDPO राजीव कुमार

घटनास्थल पहुंच सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने कहा की सुबह जानकारी मिली कि घर के बाहर हत्या कर फेंक दिया। हम लोगें को प्रथम दृष्टि से हो सकता है दुर्घटना हो कहीं गिर गए हो। परिवार ने हत्या की बात कह रहें है तो हमलोग इस एंगल पर भी जांच कर रहें है। मोबाइल मिला है उसकी भी जांच कर रहें है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा।

यह भी पढ़े : दरभंगा में हाई प्रोफाइल चोरी, भाजपा नेताओं के बंद घर से 10 लाख की नकदी, जेवरात गायब…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर! डुमरिया में...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...