दरभंगा में हाई प्रोफाइल चोरी, भाजपा नेताओं के बंद घर से 10 लाख की नकदी, जेवरात गायब

दरभंगा में हाई प्रोफाइल चोरी, भाजपा नेताओं के बंद घर से 10 लाख की नकदी, जेवरात गायब

दरभंगा : जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोला स्थित एक मुहल्ले में बंद घर से लगभग 10 लाख की भीषण चोरी की घटना सामने आई है। इस हाई प्रोफाइल मामले ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। चोरी भाजपा से जुड़े वरिष्ठ और प्रमुख नेताओं के घर में हुई है।

बीजेपी के बड़े नेता रहे हैं गृहस्वामी 

भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. संजय पासवान, उनके भाई दरभंगा नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान, और उनके बेटे वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश के आवास पर यह चोरी की घटना अंजाम दी गई।

शादी समारोह में भाग लेने पहुँचे थे पटना 

पूरे परिवार के पटना में एक पारिवारिक कार्यक्रम भगीना की शादी में शामिल होने के कारण घर बंद था। इसी दौरान चोरों ने सुनसान मौके का फायदा उठाकर ताला तोड़ दिया और लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए।

सफाईकर्मी महिला ने दी चोरी की सूचना 

चोरी का पता तब चला जब रोजाना सफाई करने वाली महिला घर पहुंची। उसने मुख्य दरवाज़े का ताला टूटा देखा और तुरंत गृहस्वामी को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य आनन-फानन में पटना से दरभंगा लौट आए।

घटना की सूचना पर बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द घटना के उद्भेदन का आश्वासन दे रही है। चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके में दहशत है।

ये भी पढे   :  जिले का स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न, सुरसंड NH 227 पर भीषण सड़क हादसा, दोनों चालक की मौत, एक दर्जन लोग घायल

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...