आयुष चिकित्सकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कुल 1283 आयुष चिकित्सकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित

आयुष चिकित्सकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कुल 1283 आयुष चिकित्सकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित

22s Scope News Desk :  स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष चिकित्सको के बीच नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांण्डेय सहित विभागीय सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

WhatsApp Image 2025 12 15 at 15.37.28 1 22Scope News

WhatsApp Image 2025 12 15 at 15.37.28 22Scope News

WhatsApp Image 2025 12 15 at 15.37.28 2 22Scope News

कुल 1283 चिकित्सकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित

इस अवसर पर कुल 1283 चिकित्सकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया। स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी देते हुये बताया कि कुल 1238 चिकित्सकों में आयुर्वेदिक,होमियोपैथिक और यूनानी चिकित्सकों के बीच पत्र वितरित किया। जिनमें 685 आयुर्वेदिक चिकित्सक, 393 होमियोपैथिक चिकित्सक और 205 यूनानी चिकित्सकों के बीच वितरित किया गया।

राज्य के सभी 38 जिलों के विभिन्न स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में इनका पदस्थापन किया गया है। इन सभी नवनियुक्त 1283 आयुष चिकित्सकों को ‘राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ अंतर्गत संचालित ‘चलंत चिकित्सा दल’ एवं आयुष चिकित्सा सेवा अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में ओ०पी०डी० (Outpatient Department) संचालन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु विभिन्न चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया जा रहा है।

इससे विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य जाँच एवं स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेगी। इन नवचयनित आयुष चिकित्सकों के संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापन के पश्चात् स्कूली बच्चों की ससमय स्वास्थ्य जाँच कर बीमारी की पहचान एवं उपचार करने में काफी सुविधा होगी। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था और ज्यादा बेहतर होगी।

मुख्य सचिव के अलावा विकास आयुक्त आदि थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ० नीलेश रामचन्द्र देवरे, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक श्री अमित कुमार पाण्डेय, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री हिमांशु शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े :  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...