जीवेश ने कहा- मिथिला के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संजय बने BJP बिहार प्रदेश अध्यक्ष

पटना : मिथिला की धरती के लाल और दरभंगा शहर से लगातार विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जाले विधानसभा के विधायक जीवेश कुमार ने संजय सरावगी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि सरावगी एक कर्मठ, संघर्षशील और संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा और पार्टी जन-जन तक विकास, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी।

नियुक्ति न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगी – जीवेश कुमार

विधायक जीवेश कुमार ने आगे कहा कि मिथिला क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि दरभंगा से लगातार निर्वाचित विधायक को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगी। विधायक जीवेश कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय सरावगी के कुशल नेतृत्व में बिहार भाजपा आगामी समय में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और जनसेवा के अपने मिशन को और सशक्त बनाएगी।

यह भी पढ़े : BJP के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सरावगी ने कहा- ‘पार्टी मां के समान’…

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...