Ranchi News: रिम्स अतिक्रमण पर सामने आया बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, कहा- ‘सरकारी जमीन लूट में…’

Ranchi News: रांची के रिम्स परिसर में अतिक्रमण को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रिम्स परिसर से अतिक्रमण हटाने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का भाजपा स्वागत करती है. लेकिन इस पूरे मामले में राज्य सरकार के तंत्र पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

Ranchi News: सरकारी जमीन लूट में पूरा सिस्टम शामिल : बाबूलाल मरांडी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन की लूट में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह शामिल है. उन्होंने कहा कि रिम्स की जमीन पर बहुमंजिला फ्लैट कैसे बना, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी जमीन घोटाले सामने आ चुके हैं.

इसके बावजूद रजिस्ट्रेशन, नक्शा पास और फ्लैट बिक्री कैसे हुई, यह बड़ा सवाल है. मरांडी ने नगर निगम, अंचल कार्यालय और रेरा की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब फ्लैट खरीदने के लिए रेरा में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, तो खरीदारों को सही जानकारी क्यों नहीं दी गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस पूरे मामले को ‘बर्दाश्त के बाहर’ बताया और इसे संगठित घोटाला करार दिया. बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से तीन बड़ी मांगें रखीं.

Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल ने बताया पूरा सच, हजारीबाग होकर जाएगी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन या नही

Saffrn

Trending News

अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी...

पटना : पिछले सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग शिविर की शुरुआत करने के बाद अब इसे सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भी लागू करने...

मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से भारी मात्रा...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...

परीक्षा देने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के शिवरी पुल के समीप सड़क हादसे में एक मां और बेटे की जान चली गई।...

वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनेगा समेकित एक्वा पार्क, DM ने...

भोजपुर : भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ, प्रखंड उदवंतनगर का स्थल निरीक्षण किया गया। इस प्रक्षेत्र पर...

दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! प्रेम विवाह...

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी। मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img