Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार पहुंचे धनबाद, कार्यशाला के दौरान जानें क्या कहा

Dhanbad News: प्रमंडलीय आयुक्त हजारीबाग पवन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के सभागार में राजस्व कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयुक्त ने कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के तरीकों से सभी को अवगत कराया.

Dhanbad News: कार्यशाला के दौरान आयुक्त पवन कुमार ने दी ये जानकारी

कार्यशाला के दौरान आयुक्त ने लंबित दाखिल खारिज के मामले दोहरी जमाबंदी गैर मजूरवा भूमि को कब्जा मुक्त कराने सहित अन्य विषयों की जानकारी दी. आयुक्त ने कहा कि विभिन्न प्रावधानों की जानकारी नहीं रहने के कारण कई बार त्रुटिपूर्ण आदेश पारित हो जाते हैं. जिसका लाभ जमीन के अवैध कब्जाधारियों को मिल जाता है.

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को भू-अर्जन मुआवजा जमाबंदी के सारे प्रावधानों से अवगत कराया. साथ ही  बिना किसी ऑब्जेक्शन वाले दाखिल खारिज को 30 दिन में निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसके पूर्व आयुक्त के सर्किट हाउस पहुंचने पर एवं सर्किट हाउस से हजारीबाग रवाना होने से पहले उन्हें जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

Gumla News: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से सदर अस्पताल में सुधार, सेवाओं में दिख रहे सकारात्मक बदलाव

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...