Advertisement
Advertisement

शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद

रांची : शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद- शहीद दिवस पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन के विद्यार्थियों ने सरदार भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को याद किया. कार्यक्रम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप हुआ. जिसमें देश के क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की 91वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सरदार भगत सिंह, सुखदेव और शिवराम राजगुरु के ऊपर कई दौर की चर्चा करने के बाद इस कार्यक्रम की योजना बनाई. उनकी कुर्बानी भारत के प्रत्येक युवा के लिए अपने आप में एक मिसाल है.

इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘‘ऐ भगत सिंह तू जिंदा है हर एक लहू के कतरे में’’ गाने का सामूहिक गान किया. इसके बाद इंकलाब के नारे के साथ-साथ भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु सहित तमाम शहीदों के नाम का जयकारा लगाया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व डीएसपीएमयू के कई विभाग के विद्यार्थियों ने मिलकर किया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसके साथ ही, विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीरें एवं क्रांतिकारी सूचक पोस्टर बनाकर, उन वीर क्रांतिकारी शहीदों के विचारों और उनके द्वारा किए गए क्रांतिकारी संघर्षों के प्रति छात्रों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

बलियापुर के लालडीह बस्ती में एसपीएम पब्लिक स्कूल का शुभारंभ

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...