Jamshedpur News: कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह लड़ेंगे मेयर चुनाव, संवाददाता सम्मेलन में की घोषणा

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम के चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन सभी नेता अपने-अपने पद के उम्मीदवारी के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं. एक ओर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता मेयर चुनाव लड़ने की घोषणा बन्ना गुप्ता ने की है. वहीं दूसरी ओर मानगो बाजार सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने भी मेयर चुनाव लड़ने की घोषणा आज संवाददाता सम्मेलन में कर दी है.

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जमशेदपुर में दोहरी सुविधा प्रणाली है. एक ओर टाटा स्टील कमांड एरिया में विशेष सुविधा है, वही मानगो में वैसी सुविधा नहीं है. हम मेयर के चुनाव लड़ेंगे और टाटा कंपनी जैसी सुविधा की बराबरी करने का प्रयास करेंगे.

Ramgarh News: 15 दिसंबर से शुरू हुआ धान अधिप्राप्ति, उपायुक्त ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Jamshedpur News: मानगो की सबसे बड़ी समस्या चौक पर लगने वाला जाम है: जितेंद्र सिंह

मानगो बाजार सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने कहा कि मानगो की सबसे बड़ी समस्या मानगो चौक से लेकर बस स्टैंड चौक तक जाम की समस्या है. अभी फ्लाई ओवर भी बन रहा है. दूसरी ओर टाटा स्टील जाने के लिए भारी वाहन के कारण नो एंट्री की समस्या होती है. जिसका परिणाम मानगो की जनता भुगतती है.

उन्होंने कहा कि जब टाटा कंपनी से मानगो की जनता को कोई लाभ नहीं है, तो यहां की जनता क्यों परेशानी झेलेगी. उन्होंने बताया कि अभी भी घंटे मानगो पुल में जाम लगा रहता है. गर्मी के समय में स्थित बद से बदतर हो जाती है. स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और ड्यूटी जाने वाले लोगों के लिए एक मुसीबत बन गई है. हम इसका समाधान निकालेंगे.

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...