IND vs SA 5th T20: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी टीम

IND vs SA 5th T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (19 दिसंबर) पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरेगी. मौसम को देखते हुए भारतीय टीम को अधिक रन बनाने की जरूरत है. अब देखना यह की क्या भारतीय टीम इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले को और इस सीरीज को जीत पाती है या नही.

IND vs SA 5th T20: एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर ये कहा

हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट पर काफी ओस दिख रही है, शायद बाद में और ओस होगी और गेंद बेहतर तरीके से उतरेगी. सब कुछ दांव पर लगा है, हमारा ध्यान विश्व कप पर है और हमें यहां काफी मैच खेलने हैं. गेंद से अच्छे संकेत मिल रहे हैं, हम इस दौरे का सकारात्मक अंत करना चाहते हैं. नॉर्त्जे की जगह लिंडे बल्लेबाजी करने आ रहे हैं.

IND vs SA 5th T20: सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारकर ये कहा

हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. विकेट अच्छा दिख रहा है, ओस नहीं होगी और हम रन बनाना चाहते हैं. स्टेडियम लगभग भरा हुआ लग रहा है. देखते हैं इस मैच से हमें क्या मिलता है, हां सीरीज दांव पर है, लेकिन यह खुद को अभिव्यक्त करने और खेल का आनंद लेने के बारे में है. हर्षित की जगह बुमराह आए हैं, कुलदीप की जगह वाशी आए हैं और गिल को लखनऊ में थोड़ी चोट लग गई थी, इसलिए संजू टीम में हैं.

Ranchi News: रांची एयरपोर्ट पहुंची झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा, प्रशासकों ने किया स्वागत

IND vs SA 5th T20: दक्षिण अफ्रीका टीम की प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (सी), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

IND vs SA 5th T20: भारतीय टीम की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह

IND vs SA 5th T20: हेड टू हेड आंकड़ें

दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में अभी तक कुल 35 बार सामने सामने हो चुके हैं. जिसमें भारत का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका के सामने भारी रहा है. जानकारी के लिए बता दें, 35 में से 20 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. वहीं दो मुकाबले ऐसे रहे हैं जो किसी रिजल्ट के बिना ही खत्म हो गए थे. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 टी20 मैचों में सात बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. इसमें एक मैच नो रिजल्ट भी रहा है.

IND vs SA 5th T20: भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान ), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद

IND vs SA 5th T20: दक्षिण अफ्रीका की टीम

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर ), एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फेरेरा, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्टजे, लुंगी न्गिडी, ओटनेल बार्टमैन, डेविड मिलर, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी जोर्जी, लुथो सिपामला, क्वेना मफाका

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!