Ranchi News: रांची एयरपोर्ट पहुंची झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा, प्रशासकों ने किया स्वागत

Ranchi News: झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा, जिन्होंने भारतीय सिनेमा से लेकर इंटरनेशनल रनवे तक अपनी पहचान बनाई है, आज रांची पहुंची. उनके स्वागत के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर शहर तक सैकड़ों प्रशंसकों की भीड़ देखने को मिली. रांची की रहने वाली शिवानी शर्मा ने हिंदी, पंजाबी और तेलुगु सिनेमा में काम कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह एक इंटरनेशनल एक्ट्रेस हैं. वह ‘Nasheeli Aankhein‘ और ‘Saajish: The Conspiracy’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं.

Ranchi News: T-Series और Zee Music Company जैसे बड़े म्यूजिक लेबल्स के साथ किये हैं काम

इतना ही नहीं, शिवानी शर्मा ने T-Series और Zee Music Company जैसे बड़े म्यूजिक लेबल्स के साथ 50 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में काम किया है. उनके शानदार अभिनय और ग्लैमरस अंदाज ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है.

IND vs SA 5th T20: मैच से पहले जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Ranchi News: रांची पहुंचकर शिवानी शर्मा ने ये कहा

वही शिवानी शर्मा ने बताया कि ‘रांची मेरी जन्मभूमि है. यहां आकर जो प्यार मिला है, वो मेरे लिए बहुत खास है. मैं चाहती हूं कि झारखंड की और बेटियां भी अपने सपनों को पूरा करें.’ शिवानी शर्मा की यह सफलता झारखंड के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. रांची में उनका भव्य स्वागत इस बात का सबूत है कि आज वह एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं.

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...